Hug Day 2025 : क्या आपको पता है ? एक जादू की झप्पी आपको बहुत सी परेशानियों से दिला सकती है, राहत...

किसी से लंबे मिलते समय या किसी के प्रति अपने प्यार, सपोर्ट आदि फीलिंग्स को हम गले लगकर व्यक्त करतें हैं।

Jyoti Patel
Published on: 12 Feb 2025 12:02 PM IST
Hug Day 2025 : क्या आपको पता है ? एक जादू की झप्पी आपको बहुत सी परेशानियों से दिला सकती है, राहत...
X
Hug Day 2025: किसी से लंबे मिलते समय या किसी के प्रति अपने प्यार, सपोर्ट आदि फीलिंग्स को हम गले लगकर व्यक्त करतें हैं। वैसे तो एक साधारण सा हग होता है, लेकिन एक हग से हमारा स्ट्रेस कम होता है। इसके अलावा इससे कई तरह के शारीरक और मानसिक फायदे होते हैं। यह हमारे रिश्तों को गहरा और मजबूत बनाने में बहुत सहायक है। इतना ही विज्ञान भी इस बारे मानता है, गले लगाने से हमारे शरीर और मन पर पॉजिटिव प्रभाव (Hug Day Celebration) पड़ता है। आइये जानतें हैं, पार्टनर को गले लगाने के क्या फायदे हैं।

स्ट्रेस से मिलती है मुक्ति

गले लगने से ना सिर्फ हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम के एक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसे "लव हार्मोन" भी कहा जाता है। आपको बता दें, यह हार्मोन स्ट्रेस कम करने में मददगार होता है। जिससे हमारा मन शांत होता है, इससे शांति और सुकून का पहुँचता है। इससे आपको मेंटली पॉजिटिविटी मिलती है। आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।

स्ट्रांग बनता है रिश्ता

हग करने से आप में जुड़ाव और भी गहरा होता है। इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ता है। यह आपस में एक दूसरे के प्रति समझ और प्यार को दर्शाता है।नियमित रूप से गले लगाने से पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होता है और आपसी समझ बढ़ती है। यह आपसी फीलिंग को एक दूसरे तक पहुंचने में मददगार है।

मजबूत मानसिक स्वास्थ्य

हग करने से मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। इससे हमे डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही हमारे मन को पॉजिटिव विचारों से भर देता है। जब आप अपने पार्टनर को गले लगाते हैं, तो इससे आप दोनों का मूड अच्छा होता है और मानसिक तनाव कम होता है।

इमोशनल कनेक्शन

किसी भी इंसान को गले लगाने से इमोशनल कनेक्शन स्ट्रांग होता है। इसके अलावा यह आपको भावनात्मक तौर पर मजबूती देता है। इसके अलावा इससे आपके आत्मविश्वाश में भी वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें :  
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story