सिंगर-रैपर हनी सिंह इजिप्ट की मॉडल एम्मा बकर को कर रहे डेट? बर्थडे पार्टी में हाथ थामे आए नजर

हाल ही में, सिंगर-रैपर हनी सिंह मिस्र की मॉडल एम्मा बकर की बर्थडे पार्टी में उनका हाथ थामे नजर आए, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अफवाहें हैं।

Pooja
Published on: 18 April 2025 5:49 PM IST
सिंगर-रैपर हनी सिंह इजिप्ट की मॉडल एम्मा बकर को कर रहे डेट? बर्थडे पार्टी में हाथ थामे आए नजर
X
मशहूर सिंगर-रैपर हनी सिंह अपने गानों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से मिस्र की एक मॉडल एम्मा बकर की बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उनकी डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।

हनी सिंह ने मिस्र की मॉडल संग शेयर किया वीडियो

हाल ही मे, हनी सिंह ने मिस्र की मॉडल एम्मा बकर के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें हनी सिंह एम्मा का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में उनका 'मिलियनेयर' गाना बज रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूजे का हाथ थामे बात करते हुए भी नजर आए। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, वैसे ही फैंस ने उनकी डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए।

जब हनी सिंह ने की रिश्ते में होने की पुष्टि

बता दें कि इससे पहले, तन्मय भट्ट, रोहन जोशी और कुल्लू उर्फ ​​आदित्य कुलश्रेष्ठ के साथ बातचीत के दौरान, हनी सिंह से पूछा गया था कि क्या उन्हें डेट करना मुश्किल लगता है। इस पर रैपर ने खुलासा किया था कि उनके लिए भारतीय महिलाओं को डेट करना कॉम्प्लिकेटेड है, क्योंकि वह भारत में प्रसिद्ध हैं और अक्सर ऐसा होता है कि जिसे वह डेट करते हैं, उसे उनके बारे में सब पता होता है। वह इंडियन लड़की को डेट करने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि उन्हें यह समझ नहीं आता कि लड़की सच में उन्हें पसंद करती है या फिर सिर्फ उनकी लाइफस्टाइल को। उसी बातचीत में हनी ने बताया था कि उन्हें उस लड़की को डेट करना पसंद है, जो उन्हें नहीं जानती। हनी ने कहा था, "तो मेरी ज़िंदगी में मुझे ऐसी जगहों पर जाना पसंद है, जहां मुझे कोई नहीं जानता। मैंने कई बार कोशिश की है और सफल भी रहा हूं। मैं कई महीनों बाद उन्हें बताता हूं कि मैं कौन हूं। इसलिए, मेरा एक सीक्रेट नाम है 'माहिर'...विशेषज्ञ। वह (हनी सिंह के पर्सनल सेक्रेटरी शुभम गुप्ता) मेरे साथ होते और पूछते, 'सर, बोर्डिंग पास और टिकट किस महिला के लिए है? जब यह महिला इस डेस्टिनेशन पर जाएगी, तो क्या वह वापस आएगी या कोई और होगी?'"

हनी सिंह की पर्सनल लाइफ

हनी सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी तलवार से 2011 में शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों बाद 2022 में दोनों अलग हो गए थे। शालिनी ने गायक पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था। वहीं, हनी सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया था। तलाक के बाद शालिनी ने इसे वापस ले लिया था। तब से रैपर का नाम एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और कई अन्य लड़कियों के साथ जुड़ चुका है।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story