Homemade Lip Balm: घर पर बना ये चुकंदर का लिपबाम आपके लिप्स को बनाएगा पिंक, जानिए इसे बनाने का तरीका

गर्मियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में चेहरे के साथ-साथ होठों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Jyoti Patel
Published on: 19 May 2025 8:36 AM IST
Homemade Lip Balm: घर पर बना ये चुकंदर का लिपबाम आपके लिप्स को बनाएगा पिंक, जानिए इसे बनाने का तरीका
X
Homemade Lip Balm: गर्मियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है, नहीं तो त्वचा बेजान नजर आती है। इस मौसम में चेहरे के साथ-साथ होठों पर भी ध्यान देना जरूरी है। होंठ बहुत मुलायम होते हैं और बदलते मौसम का असर होठों पर भी दिखता है। लोग होठों की देखभाल को कम महत्व देते हैं। ऐसा करने से आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। होठों को प्राकृतिक रंग देने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप घर पर ही कुछ चीजों से आसानी से नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं और इसके इस्तेमाल से आपके होठों में नमी आएगी और उन्हें नेचुरल पिंक लुक मिलेगा। इसे आप घर पर आसानी सी विधि ने बना सकतें हैं। तो चलिए जानते हैं लिप बाम बनाने की विधि के बारे में।

लिप बाम कैसे बनाएं?

लिप बाम बनाने के लिए आपको चुकंदर की जरूरत होगी। चुकंदर में कई पोषक तत्व होते हैं जो होठों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह होठों के लिए एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प है। आप इस DIY लिप बाम को आसानी से बना सकते हैं।इसके अलावा यह घर पर बनी लिपबाम आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगी, साथ ही आपके होठ गुलाब की पंखुड़ी जैसे पिंक हो जाएंगे।

लिप बाम बनाने की सामग्री

चुकंदर का रस: 1 चम्मच विटामिन ई कैप्सूल: 1 नारियल का तेल: 1 चम्मच वैसलीन: 1 चम्मच

चुकंदर का लिप बाम कैसे बनाएं

लिप बाम बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर साफ कर लें। अब चुकंदर को काटकर मिक्सर में पीस लें। वैसलीन को थोड़ा पिघला लें। अब तैयार चुकंदर से जूस निकालें और एक चम्मच जूस को वैसलीन में मिला लें। अब इसमें विटामिन ई मिलाएं। इस मिश्रण में पिघला हुआ नारियल का तेल भी मिला लें। आपका होममेड लिप बाम तैयार है। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें।अब इस रेगुलर अपने होठो पर लगाएं। ये भी पढ़ें:
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story