लगातार बन रही गैस से हैं परेशान, तो करें ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

यहां हम आपको गैस की समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

Pooja
Published on: 14 April 2025 4:08 PM IST
लगातार बन रही गैस से हैं परेशान, तो करें ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
X
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है, जिनमें से एक गैस की समस्या भी है। कई लोगों को लगातार गैस बनने की दिक्कत होती है। ऐसे में लोग अपनी मनपसंद का खाना खाने से भी कतराते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे पेट में बनी गैस तुरंत छू-मंतर हो जाएगी।

जीरे का पानी

अगर आप गैस की समस्या से परेशान हैं, तो जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, जीरा पाचन को बढ़ाने में कारगर होता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डाल लें और इसे उबाल लें। फिर हल्का गुनगुना या ठंडा करके पी लें, फायदा होगा।

अदर और शहद का मिश्रम

अदरक भी गैस को खत्म करने में बहुत कारगर होता है। गैस को खत्म करने के लिए एक चम्मच अदरक का रस निकाले और उसमें उतनी मात्रा में शहद मिलाएं और इसे चाट लें। इससे गैस में आराम मिलता है।

हल्दी का सेवन

हल्दी कई औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गैस को कम करने के साथ-साथ सूजन को भी कम करते हैं। ऐसे में एक गिलास गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पिएं, आराम मिलेगा।

योगा से मिलेगा आराम

इसके अलावा, आप कुछ योगासनों को भी आजमा सकते हैं। ये आसन पेट की गैस को खत्म करने के काम करते हैं। इसके लिए आप 'पवनमुक्तासन' और 'विपरीत करणी' जैसे आसन कर सकते हैं। इससे गैस को दूर करने में मदद मिलती है। ये भी पढ़ें :
Pooja

Pooja

Next Story