लखनऊ में हुआ होली मिलन का आयोजन, राजधानी की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा जमकर होली गीत गाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कृष्ण-राधा की होली, फाग और चौताल गाकर उत्सव में रंग भर दिया।
Holi Milan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं ने एक शानदार होली मिलन का आयोजन किया। बीते आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर एयर हील फाउंडेशन की अध्यक्षा निर्मला पंत ने होली (Holi Milan) के उपलक्ष्य पर अपने निवास मानस नगर कॉलोनी, लखनऊ में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
समारोह में पूर्व सांसद और भाजपा नेत्री रीता बहगुणा जोशी ने भी शिरकत की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की जानी मानी पत्रकार सुनीता एरॉन, डॉ अपजीत कौर के अलावा KGMU, SGPGI की महिला चिकित्सकों तथा विभिन्न संस्थानों की महिलाओं ने भाग लिया।
इस समारोह में रीता बहुगुणा जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली (Holi Milan) की बधाई देते हुए, श्रीमती पंत को महिला सशक्तिकरण और महिलाओं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन करने जैसे विभिन्न कार्य करने के लिए बहुत सराहा। इसके साथ-साथ श्रीमती पंत ने भी कार्यक्रम में आये सभी महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा जमकर होली गीत गाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कृष्ण-राधा की होली, फाग और चौताल गाकर उत्सव में रंग भर दिया। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की संगत में गाए जाने वाले ये गीत प्रेम, उमंग और भक्ति से ओत-प्रोत होते हैं। महिलाओं ने हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक फाग गीत गाकर माहौल को आनंदमय बना दिया। इस आयोजन में गुझिया, ठंडाई और फूलों की वर्षा के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें: Holi Colours: होली के रंगों से बचने के लिए तेल है आपका सबसे अच्छा दोस्त, जानिए क्यों?
समारोह में पूर्व सांसद और भाजपा नेत्री रीता बहगुणा जोशी ने भी शिरकत की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की जानी मानी पत्रकार सुनीता एरॉन, डॉ अपजीत कौर के अलावा KGMU, SGPGI की महिला चिकित्सकों तथा विभिन्न संस्थानों की महिलाओं ने भाग लिया।
इस समारोह में रीता बहुगुणा जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली (Holi Milan) की बधाई देते हुए, श्रीमती पंत को महिला सशक्तिकरण और महिलाओं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन करने जैसे विभिन्न कार्य करने के लिए बहुत सराहा। इसके साथ-साथ श्रीमती पंत ने भी कार्यक्रम में आये सभी महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा जमकर होली गीत गाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कृष्ण-राधा की होली, फाग और चौताल गाकर उत्सव में रंग भर दिया। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की संगत में गाए जाने वाले ये गीत प्रेम, उमंग और भक्ति से ओत-प्रोत होते हैं। महिलाओं ने हास्य-व्यंग्य और पारंपरिक फाग गीत गाकर माहौल को आनंदमय बना दिया। इस आयोजन में गुझिया, ठंडाई और फूलों की वर्षा के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम का संदेश दिया। यह भी पढ़ें: Holi Colours: होली के रंगों से बचने के लिए तेल है आपका सबसे अच्छा दोस्त, जानिए क्यों? Next Story


