'हीरामंडी' फेम शर्मिन सहगल बनीं मां? संजय लीला भंसाली की भांजी ने बेटे को दिया जन्म
एक जर्नलिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने एक बेटे को जन्म दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्देशक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल शादी के करीब डेढ़ साल बाद मां बन गई हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। 'हीरामंडी' फेम एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता से शादी की थी। शादी के बाद शर्मिन अपने पति के साथ अहमदाबाद में शिफ्ट हो गई थीं।
शर्मिन सहगल बनीं मां
हाल ही में, जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी ने इस खबर को अपनी एक पोस्ट में शेयर किया कि एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, उनके परिवारों ने अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। अभी फैंस को शर्मिन द्वारा उनकी इस गुड न्यूज की पोस्ट शेयर किए जाने का इंतजार है।
शर्मिन सहगल का करियर
शर्मिन सहगल के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2019 में मीजान जाफरी के साथ फिल्म 'मलाल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म को भंसाली ने ही प्रोड्यूस किया था। उसके बाद वह 'अतिथि भूतो भव' में नजर आईं। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और प्रतीक गांधी भी थे। हालांकि, शर्मिन को असली पहचान 'हीरामंडी' से मिली थी, जिसमें उन्होंने आलमजेब का किरदार निभाया था। हालांकि, फिल्म में उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
शर्मिन सहगल की पर्सनल लाइफ
शर्मिन सहगल की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने नवंबर 2023 में इटली में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। अमन टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जो टोरेंट ग्रुप का हिस्सा है। शादी के बाद से अहमदाबाद में शिफ्ट हुईं शर्मिन पिछले कुछ महीनों से मुंबई में थीं। दरअसल, वह अपने बच्चे के जन्म के लिए मुंबई में थीं। अमन के पिता समीर मेहता की नेट वर्थ 2024 में 'ब्लूमबर्ग' के अनुसार 6.44 बिलियन डॉलर (लगभग 53,800 करोड़ रुपए) है। वह टोरेंट ग्रुप के मालिक हैं। ये भी पढ़ें: Next Story


