हिना खान की मेहंदी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, हाथ पर निकले कमल के डिजाइन ने खींचा ध्यान
हाल ही में, एक्ट्रेस हिना खान की मेहंदी की अनदेखी तस्वीरें सामने आईं। इन फोटोज में वह अपने पति रॉकी के नाम की मेहंदी लगवाकर बेहद खुश दिखीं।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी कर ली। यह फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि किसी को भी इसकी भनक तक नहीं थी। खैर, हिना को ऐसे शादी करते देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। अपने खास दिन एक्ट्रेस ने साड़ी पहनी थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब, उनकी मेहंदी की कुछ फोटोज सामने आई हैं।
वीना नागदा ने शेयर कीं हिना की मेहंदी की तस्वीरें
बता दें कि हिना को मशहूर सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने मेहंदी लगाई थी। उन्होंने हिना की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ब्लू एंड व्हाइट कलर की लाइनिंग शर्ट के साथ लेगिंग पहनी थी। तस्वीरों में हिना सोफे पर बैठी दिख रही हैं। हिना की मेहंदी डिजाइन पर एक करीबी नज़र डालने पर कमल का डिज़ाइन दिखाई देता है, जो आधुनिकता के साथ-साथ पारंपरिकता का प्रतीक है।वीना ने तस्वीरें साझा करते हुए कपल को बधाई देते हुए लिखा, "हिना और रॉकी को उनकी शादी की बहुत-बहुत बधाई। शुक्रिया हिना जी, आपने अपनी शादी की मेहंदी के लिए मुझे चुना है। आपकी जोड़ी हमेशा खुश रहे और आप दोनों 7 जन्मों से ज़्यादा साथ रहें। मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है। आपकी हेल्थ एंड वेल्थ हमेशा अच्छी रहे..आपके चेहरे पर हमेशा यह मुस्कान बनी रहे।"View this post on Instagram
हिना खान ने भी वीना का किया शुक्रिया अदा
हिना ने भी अपनी मेहंदी के लिए वीना का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत में उन्होंने अपने फैंस को 'हाय' कहा। उन्होंने बताया उनकी मेहंदी सुपर-टैलेंटेड, बॉलीवुड मेहंदी क्वीन वीना नागदा ने लगाई है। उन्होंने वीना को उनके समय और खूबसूरत मेहंदी के लिए धन्यवाद दिया। हिना ने अपने वीडियो में बताया, "बहुत खूबसूरत मेहंदी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। खासकर आपने मेरे पैरों पर जो डिजाइन किया है वह लाजवाब है, ढेर सारा प्यार।"View this post on Instagram
हिना खान की रॉकी जायसवाल से शादी
बता दें कि हिना खान ने अपने बॉयफ्रेड रॉकी जायसवाल के घर पर शादी की। इस प्राइवेट वेडिंग के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी। जबकि रॉकी में हिना देवी की तरह लग रही थीं, जबकि दूसरी तरफ रॉकी मल्होत्रा के चिकन कुर्ते में अच्छे लग रहे थे। बता दें कि रॉकी और हिना पिछले 11 सालों से साथ हैं। रॉकी कैंसर से जूझ रहीं हिना के सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। खैर, अब दोनों शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं। यह भी पढ़ें: Next Story


