ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा... गौरव गोगोई पर किसने लगाए गंभीर आरोप?

Vivek Chaturvedi
Published on: 18 May 2025 7:49 PM IST
ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा... गौरव गोगोई पर किसने लगाए गंभीर आरोप?
X

Himanta Sarma on Gaurav Gogoi: भारत और पाकिस्तान में तनाव के बाद अब सियासी बयानबाजी का दौर चल रहा है। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान आया है। (Himanta Sarma on Gaurav Gogoi) जिसमें उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि कांग्रेस सांसद ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि इसके सबूत हमारे पास हैं, जिन्हें कुछ समय बाद जनता के सामने रखा जाएगा।

'ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान यात्रा'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से सियासत में उबाल आता दिख रहा है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा की थी। उन्होंने पड़ोसी देश के साथ मिलकर काम किया। इस बात के दस्तावेजी सबूत भी हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हर सबूत का सत्यापन किया जा रहा है, इसके बाद इन सबूतों को जनता के सामने रखा जाएगा।
Himanta Sarma on Gaurav Gogoi

'जल्द जनता के सामने रखे जाएंगे सबूत'

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि किसी सांस्कृतिक विभाग या विश्वविद्यालय से निमंत्रण मिलना अलग बात होती है। मगर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पाकिस्तान के गृह विभाग के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बात के सबूत हैं। अब गौरव गोगोई इस से बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि इन सबूतों को सत्यापित करने के लिए हमें कुछ समय चाहिए। इसकी एक प्रक्रिया होती है, इसके बाद यह सबूत हमें मिल जाएंगे। इसके बाद गौरव गोगोई के पास इससे बचने का कोई रास्ता नहीं बचेगा।

हिमंत के बयान से सियासत में उबाल !

सरमा का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के तनाव के बाद संघर्ष विराम हुआ है। हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर जमकर हमला बोला और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के निमंत्रण पर पाकिस्तान की यात्रा की। यह कोई पर्यटन यात्रा नहीं थी। असम के मुख्यमंत्री ने इस बात के सबूत होने का दावा भी किया है। जिसके चलते अब हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के बाद अब सियासत में उबाल आता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: नौसेना को मिलेगा Sonobuoy...पहली बार निजी कंपनी देश में ही करेगी निर्माण
यह भी पढ़ें: देश में भाजपा लगातार कैसे जीत रही चुनाव? असदुद्दीन औवेसी ने बताया
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story