Jharkhand News: हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- चंपई सोरेन की हो रही थी जासूसी, झारखंड AGDP कर रहे थे निगरानी

Vibhav Shukla
Published on: 28 Aug 2024 3:53 PM IST
Jharkhand News: हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- चंपई सोरेन की हो रही थी जासूसी, झारखंड AGDP कर रहे थे निगरानी
X
Jharkhand News:  असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि चंपई सोरेन की गतिविधियों की जासूसी कराई जा रही थी। इस बीच, झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंपई सोरेन की गतिविधियों की हो रही थी निगरानी

हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन की गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। ये दोनों सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके नजदीक ही एक कमरा लिया। चंपई सोरेन के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उनकी जासूसी की जा रही थी और उनके फोन को भी ट्रेस किया जा सकता था।
ये भी पढ़ें: PMJDY: नरेंद्र मोदी को 20 साल तक क्यों खोजते रहे बैंक वाले? PM ने सुनाई पूरी कहानी

झारखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसमें झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों पर जासूसी करने के आरोप लगाए हैं। इन सब इंस्पेक्टरों ने चंपई सोरेन की गतिविधियों पर नज़र रखी और उनकी फोटो भी खींची। इस संदर्भ में हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि दोनों एजेंटों को पकड़ लिया गया है और अब उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया है।

दिल्ली पुलिस और झारखंड AGDP का मामला

हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी खुलासा किया कि झारखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर को झारखंड AGDP ने चंपई सोरेन की निगरानी के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने कहा कि यह एक नकारात्मक और अनुचित काम है। इस घटना ने पूरे झारखंड को हक्का-बक्का कर दिया है और राजनीतिक हलकों में उथल-पुथल मचा दी है। इस पूरे मामले में चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस के पास जाकर पूरी जानकारी दी है और जासूसी करने वाले दोनों व्यक्तियों को पकड़वाया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले की जांच में और क्या-क्या तथ्य सामने आते हैं। ये भी पढ़ें:अगर राशिद इंजीनियर को जमानत मिली! तो कितने बदलेंगे जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक समीकरण?
Vibhav Shukla

Vibhav Shukla

Next Story