Tajinder Singh Bittu Resignation: हिमाचल के सह प्रभारी बिट्टू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

Prashant Dixit
Published on: 20 April 2024 6:02 PM IST
Tajinder Singh Bittu Resignation: हिमाचल के सह प्रभारी बिट्टू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल
X
Tajinder Singh Bittu Resignation: शिमला। लोक सभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जालंधर कांग्रेस नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके कुछ देर बाद तजिंदर सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। तजिंदर सिंह बिट्टू के जालंधर के नेता ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी हैं।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी
तजिंदर सिंह बिट्टू के इस्तीफे से हिमाचल और पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वह साल 2021 मे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किए गए थे। उनकी साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका थी। तजिंदर सिंह बिट्टू (Tajinder Singh Bittu Resignation) मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उनकी पंजाब कांग्रेस में भी जमकर तूती बोलती है। यह भी पढ़े: पीएम मोदी की महाराष्ट्र और कर्नाटक में जनसभा, यूपी और बिहार में राहुल गांधी की रैली
छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव
इस कारण हिमाचल प्रदेश (Tajinder Singh Bittu Resignation) मामलों का सह प्रभारी बनाया गया था। प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए कांग्रेस को उनके अनुभव का फायदा मिल सकता था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ करके भाजपा का दामन थाम लिया है। तजिंदर सिंह बिट्टू जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह काफी तेज तरार नेता हैं। यह भी पढ़े:
ईरान के बाद इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह…
सभी पद और सदस्यता से इस्तीफा
उन्होंने आज सुबह कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। जालंधर के रहने वाले तेजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस में पिछले कई वर्षों से थे। भाजपा में शामिल होने के बाद तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी में 35 साल लगाए हैं। आज मुझे लगता है। कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है। मैंने पंजाब के भले के लिए सोचा और भाजपा ज्वाइन की है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story