इजरायल डिफेंस फोर्स का दावा, हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया
इजरायल हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हसन नसरल्लाह की मौत का दावा किया है। वहीं बेरुत में शुक्रवार को हुए इजरायली हमले में हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब नसरल्लाह के भी मारे जानी की खबर है।
इजरायल हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हसन नसरल्लाह की मौत का दावा किया है। माना जा रहा है कि बेरुत में शुक्रवार को हुए इजरायली हमले में हसन नसरल्लाह के साथ उसकी बेटी जैनब नसरल्लाह भी मारे गए हैं। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।'' हालांकि हिज्बुल्लाह की तरफ से नसरल्लाह की मौत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। https://twitter.com/IDF/status/1839937408587968917 ये भी पढ़ेंः हिजबुल्लाह को तबाह करने के लिए इजरायल की नई रणनीति, लेबनान में घुसेगी सेना!
बता दें कि शुक्रवार को इजरायली फाइटर जेट्स ने दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर रात भर बमबारी की थी। इस हमले में कई आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह ने वहां के आवासीय इमारतों में हथियार स्टोर करके रखा था।
IDF प्रवक्ता डेनियल हगारी ने क्या बताया
IDF प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक बयान में कहा कि कि हमने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को मार गिराया है। नसरल्लाह के साथ दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कारची समेत अन्य कमांडरों की भी मौत हो चुकी है। डेनियल ने बताया कि इजरायल इंटेलिजेंस एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली थी कि हिज्बुल्लाह का सेंट्रल हेडक्वार्टर बेरूत के दाहियेह क्षेत्र में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग के बेसमेंट में है। जानकारी के बाद हमारे एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर पर टारगेटेड अटैक किया। https://twitter.com/IsraelMFA/status/1839940751997743150 डेनियल के मुताबिक इजरायली सेना ने यह हमला तब किया जब हिज्बुल्लाह की सीनियर लीडरशिप अपने हेडक्वार्टर में इजरायल के खिलाफ हमले को अंजाम देने की रणनीति बना रहे थे। वहीं, आईडीएफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने नसरल्लाह की मौत पर कहा कि यह टूलबॉक्स में टूल का अंत नहीं है। हमारा संदेश साफ और सीधा है, जो भी मारे देश ( इजरायल) के नागरिकों को डराने या धमकाने की कोशिश करेगा , हम जानते हैं कि उन तक कैसे पहुंचना है।इजरायल ने रातभर की बंमबारी
बता दें कि शुक्रवार को इजरायली फाइटर जेट्स ने दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर रात भर बमबारी की थी। इस हमले में कई आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह ने वहां के आवासीय इमारतों में हथियार स्टोर करके रखा था। Next Story


