CM बनते ही हेमंत सोरेन का पहला मास्टरस्ट्रोक, मंईयां सम्मान योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान

सीएम बनते ही हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान। अब लाभुकों को दिसम्बर से हर मिलने 2500 रुपये मिलेगा।

Girijansh Gopalan
Published on: 28 Nov 2024 9:01 PM IST
CM बनते ही हेमंत सोरेन का पहला मास्टरस्ट्रोक, मंईयां सम्मान योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान
X
हेमंत सोरेन ने आज यानी 28 नवंबर को झारखंड के सीएम पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन सबसे पहले प्रोजेक्ट भवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कई अहम फैसले लिए हैं। जिसमें मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाना भी शामिल है।

मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाई

मुख्यमंत्री सोरेन ने फैसला लिया कि मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को दिसम्बर से 2500 रुपया हर महीने मिलेगा. बता दें कि अब तक हर महीने 1000 मिलता था। झारंखडवासियों को इस फैसले का इंतजार था, इसलिए इसे मास्टरस्ट्रोक भी माना जा रहा है। इस योजना की चर्चा विधानसभा चुनाव के दौरान खूब हुई थी। माना जाता है कि इस योजना का लाभ सीधा महिलाओं को पहुंचाकर ही जेएमएम सत्ता पर फिर से काबिज हो पाई है।

1 जनवरी 2025 से पहले जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

इसके अलावा सीएम सोरेन ने 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया जो केन्द्र सरकार पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई शुरू किए जाने का फैसला लिया है। पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने का फैसला लिया गया है। वहीं सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC, JSSC तथा अन्य प्राधिकार, 1 जनवरी, 2025 के पहले परीक्षा कैलेण्डर प्रकाशित किए जाने का फैसला लिया गया है। [caption id="attachment_65875" align="aligncenter" width="300"]
सीएम हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन[/caption]

अधिकारियों को मिला दिशा निर्देश

मीडिया से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सब आज के ऐतिहासिक दिन के गवाह बने है। आज शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार के गठन का मार्ग प्रश्सत हुआ है। उन्होंने कहा कि उसके बाद हम प्रोजेक्ट भवन में आकर कई बिंदुओं पर पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर राज्य सरकार काम करेगी। वहीं असम में सालों से रह रहे झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी।

शपथ ग्रहण

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ,RJD नेता तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story