नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

World AIDS Day 2023 : आखिर हर साल 1 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड एड्स डे, जानिए वजह...

World AIDS Day 2023: हर साल का एक दिसंबर को World AIDS Day मनाया जाता है। इस दिन लोगों के अंदर एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय...
04:50 PM Nov 30, 2023 IST | Ekantar Gupta
World AIDS Day 2023: हर साल का एक दिसंबर को World AIDS Day मनाया जाता है। इस दिन लोगों के अंदर एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय...
When World AIDS Day 2023 celebrate and why we celebrate AIDS Day

World AIDS Day 2023: हर साल का एक दिसंबर को World AIDS Day मनाया जाता है। इस दिन लोगों के अंदर एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। इस बीमारी से बचने का एक ही उपाय है और वो लोगों को इससे बचाव करना चाहिए। यह बिमारी HIV वायरस से फैलती है। इसके साथ ही World AIDS Day इस बीमारी से जुड़े टैबू को दूर करने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते है कि क्या इस दिन का महत्व और इतिहास...

क्यों मनाया जाता है एड्स डे?

इस दिन AIDS से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। एड्स को लेकर हमारे समाज में कई मिथक हैं, जिनके बारे में लोगों में जानकारी की काफी कमी है। एड्स कैसे फैलता है, इससे बचाव के तरीके, इसके टेस्ट, इससे जुड़े मिथक आदि के बारे में जानकारी देने की कोशिश की जाती है। लोगों में एचआईवी पॉजिटिव लोगों को लेकर कई गलत अवधारणाएं होती हैं, इस दिन उन्हें भी दूर करने की कोशिश की जाती है। इस दिन पूरे समाज को एक-जुट होकर एड्स से लड़ने के लिए प्रेरित करने की कोशिश  की जाती है।

क्या है इस दिन का इतिहास?

सबसे पहली बार, वर्ल्ड एड्स डे (World AIDS Day 2023)  01 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2022 के डाटा के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग, एचआईवी पॉजिटिव (World AIDS Day 2023) हैं। इससे बचाव और इसकी रोकथाम के लिए, लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इस मकसद के साथ वर्ल्ड एड्स मनाने की शुरूआत की गई थी।

क्या है इस साल की थीम?

इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम लेट कम्यूनिटीज लीड (Let Communities Lead) है। AIDS की रोकथाम में समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, इस थीम को चुना गया है। साथ ही, अब तक, एड्स के बचाव में समाज ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, उनकी सराहना करने के लिए भी इस थीम को चुना गया है।

एड्स या एचआईवी के बारे में समाज में मौजूद गलत अवधारणा के कारण, इसकी रोकथाम करना काफी मुश्किल होता है। समाज में नीची नजरों से देखे जाने की वजह से, लोग खुलकर इस बीमारी के बारे में बात नहीं करते और इससे बचाव नहीं हो पाता है। इस स्थिति को बदलने के लिए लेट कम्यूनिटटीज लीड का थीम चुना गया है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें - ALERT : क्या आप भी यूज करते है Gmail Account ? तो जरूर पढ़ ले ये खबर…

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
AIDSAIDS preventionhivHIV positiveHIV PreventionHIV Viruslet communities LeadWhat is AIDSwhat is HIVWHOWorld AIDS DayWorld AIDS Day 2023World AIDS day historyWorld AIDS day significanceWorld AIDS day theme

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article