नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Vastu Dosh Tips : इन संकेतों से जानें आपके घर में लगा वास्तु दोष

Vastu Dosh Tips : अक्सर आपने ध्यान दिया हो तो अचानक से आपके ​जीवन में एक साथ कई चीजें होने लगती है, घटनाएं घटने लगती है। घर के सदस्यों के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगता है,स्वास्थ्य संबंधी...
09:00 AM Dec 21, 2023 IST | Juhi Jha
Vastu Dosh Tips : अक्सर आपने ध्यान दिया हो तो अचानक से आपके ​जीवन में एक साथ कई चीजें होने लगती है, घटनाएं घटने लगती है। घर के सदस्यों के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगता है,स्वास्थ्य संबंधी...

Vastu Dosh Tips : अक्सर आपने ध्यान दिया हो तो अचानक से आपके ​जीवन में एक साथ कई चीजें होने लगती है, घटनाएं घटने लगती है। घर के सदस्यों के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद होने लगता है,स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं,आर्थिक नुकसान और नौकरी में भी परेशानियां आने लगती है और हम इन सब चीजों का दोष अपने भाग्य हो देने लगते है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सब परेशानियों की वजह आपके घर का वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी हो सकता है। घरों में वास्तु का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र दो तरह के सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा पर आ​धारित होते है। सकारात्मक ऊर्जा हमारे जीवन में खुशियां,सुख—समृद्धि और शांति लेकर आती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा जीवन में तनाव और परेशानियों की वजह बन जाती है। अगर घर वास्तु के मुताबिक ना हो तो यह वास्तु दोष कहलाता है। आइए जानते है कि वास्तुदोष होने पर किस तरह के संकेत मिलते है:-

काम बिगड़ना

अगर आपके बने बनाए काम बिगड़ने लगे या फिर कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता मिलते मिलते रह जाए और ऐसा बार बार हो रहा है तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मध्य भाग ब्रह्म स्थान माना जाता है और इस स्थान पर किसी भी तरह का वजनी वस्तु नहीं रखनी चाहिए और ना ही इस स्थान पर शौचालय बनवाना चाहिए ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

स्वास्थ्य संबंधी समस्या

अगर आपके परिवार के सदस्यों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो हो सकता है यह एक वास्तु दोष का संकेत हो। अधिकतर देखा गया है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है , उस घर का कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है और उनका ज्यादातर धन इलाज में ही खर्च होता है। बता दे कि घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखी गई गलत वस्तु घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। घर के दक्षिण पूर्व दिशा को खाली रखें।

परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद

घर परिवार के सदस्यों के बीच अचानक से कलेश और मतभेद का बढ़ना भी वास्तु दोष का एक कारण हो सकता है। वहीं हंसी-खुशी के माहौल में अचानक विवाद होने लगे और बिना विवाद के कोई कार्यक्रम पूरा न हो तो ये वास्तु दोष के प्रमुख संकेत हो सकते है।

 

यह भी देखें: Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वाले सावधान, तुला और वृषभ वाले भी रखे अपना ध्यान, एक क्लिक में जानें आज का राशिफल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
astology tipsastro tips for moneyAstrologyfaithhappiness and prosperity vastu shastraHome Vastu DoshMoney prosperity vastu tisppaisa bachane ke upay hindi meReligiontrendingweightVastu Dosh RemediesVastu Dosh Remedies For Homevastu shastravastu shastra for prosperityvastu shastra tips for happinessvastu shastra tips in hindiVastu shastra upay for moneyvastu shastra which spread happinessvastu tipsvastu tips for homevastu tips for money

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article