नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

ये एक व्यायाम आपके खराब बॉडी पोस्चर को सुधारने में करेगा मदद, इस तरह से करें प्रैटिक्स

आजकल लोग अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
06:53 AM May 12, 2025 IST | Jyoti Patel
आजकल लोग अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
Elephant Walk

Elephant Walk: आजकल लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में मोटापा, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। इसके लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। हालांकि, व्यस्त जिंदगी वाले लोग एलीफैंट वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं, जो बेहद कारगर और करने में आसान है। इस लेख में हम आपको इस एक्सरसाइज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह नाम क्यों दिया गया?

इस एक्सरसाइज का नाम 'एलीफेंट वॉक' इसलिए रखा गया है क्योंकि इसे करते समय आपको अपने हाथ और पैर ठीक उसी तरह हिलाने होते हैं जैसे हाथी चलता है।

एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास कैसे करें?

इस एक्सरसाइज में आपको सीधे खड़े होकर आगे की ओर झुकना होता है। इसके बाद आपको अपने हाथ जमीन पर रखने होते हैं। इसके बाद एक पैर को सीधा रखते हुए दूसरे को घुटने से मोड़ें और फिर पैर बदल लें। हाथों को जमीन पर रखते हुए ऐसा करना होता है। इससे हैमस्ट्रिंग, पिंडली की मांसपेशियों और शरीर के निचले हिस्सों में खिंचाव आता है।

एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज के फायदे

पोस्चर में होता है सुधार जो लोग ऑफिस में बैठकर घंटों काम करते हैं, उनकी हैमस्ट्रिंग बहुत टाइट हो जाती है। ऐसे लोगों को एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे मांसपेशियां लचीली बनती हैं। पैरों की अकड़न भी दूर होती है। पोस्चर में भी सुधार होता है। कमर के निचले हिस्से के दर्द से राहत इसे करने से कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। दरअसल, यह रीढ़ की हड्डी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ने देता। इससे कमर दर्द से राहत मिलती है।

रक्त संचार बेहतर होता है (Elephant Walk)

हाथी चाल व्यायाम शरीर के निचले हिस्सों में रक्त संचार बेहतर करता है। इससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है। थकान भी कम होती है।

कूल्हों और घुटनों को मजबूत बनाना

आपको बता दें कि जब आप यह व्यायाम करते हैं तो आपके कूल्हों और घुटनों पर हल्का दबाव पड़ता है। इससे वहां की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे आपकी कमर भी पतली होती है और पेट की चर्बी गायब होती है।

सावधानियां (Elephant Walk)

अगर आपको कमर दर्द है तो इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। शुरुआत में ज्यादा समय न लें, धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इसे खाली पेट या हल्के वार्मअप के बाद करना फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें:

 

Tags :
Back Painelephant walkelephant walk exerciseelephant walk exercise benefitsExerciseposture improvementworkout

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article