नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Shaniwar Ke Upay: साल के आखिरी शनिवार को इनमें से कर ले एक उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता के देवता शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विधि विधान के साथ पूजा करने की परंपरा है। लोग मनोवांछित फल और परेशानियों को...
08:56 AM Dec 30, 2023 IST | Juhi Jha

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता के देवता शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विधि विधान के साथ पूजा करने की परंपरा है। लोग मनोवांछित फल और परेशानियों को दूर करने के लिए शनि देव का उपवास भी रखते है। शनि भगवान हर व्यक्ति को अपने कर्मो के अनुसार फल और बुरे कर्मो के लिए दंड देते है। शास्त्रों की मानें तो शनि देव की कुदृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं नियमित रूप से शनि देव की पूजा करने से भगवान की कृपा बनी रहती है। शनिवार के दिन सिर्फ कुछ उपाय करने आप शनिदेव को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते है क्या है वो उपाय

शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा

भगवान श्रीराम के परम भक्त बजरंग बली ने शनि देव को रावण से बचाया था। उस समय शनि देव ने बजरंग बली को एक वचन दिया था कि उनके भक्तों को कभी किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं उनकी पूजा करने से शनिदोष खत्म हो जाएगा। इसलिए शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा और पाठ अवश्य करना चाहिए। इस दिन बजरंग बली को लाल फूल और लड्डू का भोग लगाए। वहीं धन के अभाव और तंगी को दूर करने के लिए मोचन स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

शिव और कृष्ण भगवान की आराधना

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव भगवान शिव और भगवान कृष्ण के परम भक्त है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव और कृष्ण की पूजा करे। अगर आपके कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव है तो इससे निजात पाने के लिए हर शनिवार को प्रात: स्नानादि करके एक तांबे के लोटे में काला तिल और बेलपत्र को गंगाजल में मिलाकर भगवान शिव को चढ़ाए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर होती है।

मां लक्ष्मी की पूजा

शनिवार के दिन सुबह स्नान कर काले रंग के वस्त्र धारण करे। इसके बाद एक लौटे में काले तिल मिला कर पीपल के पेड़ में अर्पित करे। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। जल अर्पित करने के बाद पीपल के पेड़ की परिक्रमा अवश्य करे। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन की देवी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते है और शनि ग्रह के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

यह भी पढ़े : Aaj ka Rashifal: 30 दिसंबर को 1 और 4 मूलांक वालों को मिलेगा लाभ, पढ़े आज का राशिफल

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
OTT IndiaOTT India hindiOTT India Hindi Newsott India lifestyle NewsOTT INDIA NEWSremediesSaturdayshani dosh ke upayshani dosh ke upay in hindishani sade sati ke upayshani sade sati remediesshanivar ke upay in hindishaniwar ke totkeshaniwar ke upayshaniwar ke upay bataenshaniwar ke upay in hindishaniwar ke upay totkeउपायबजरंग बलीभगवान कृष्णभगवान विष्णुभगवान शिवशनिवार

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article