नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन करें ये उपाय, होगी सारी इच्छाएं पूरी

Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है। सभी शुभ कार्यो से पहले गणेश भगवान की आराधना के बाद ही किसी नए काम की शुरूआत की जाती है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का...
08:45 AM Dec 29, 2023 IST | Juhi Jha
Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है। सभी शुभ कार्यो से पहले गणेश भगवान की आराधना के बाद ही किसी नए काम की शुरूआत की जाती है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का...

Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है। सभी शुभ कार्यो से पहले गणेश भगवान की आराधना के बाद ही किसी नए काम की शुरूआत की जाती है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का खास महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) मनाई जाती है। इस साल अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। गणेश भगवान को चतुर्थी तिथि का स्वामी माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी  के​ दिन विधि विधान से गणपति की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूर्ण होती है। आज इस लेख द्वारा हम आपको कुछ संकष्टी चतुर्थी से जुड़े ​कुछ उपाय बताने जा रहे है जिसे करने से गणेश भगवान प्रसन्न होते है और जीवन में सुख स​मृद्धि आती है। आइए जानते है संकष्टी चतुर्थी के दिन उपाय :—

संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय :—

  1. अगर आप परिवार में सुख शांति और समृद्धि चाहजे है तो संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय दोनों हाथों में लाल फूल लेकर गण​पति को अर्पित करें और फूल चढ़ाते समय 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का उच्चारण करें।
  2. मान्यता है कि चतुर्थी के दिन घर के सदस्यों और बच्चों के द्वारा मंदिर में तिल का दान करवाने से बच्चों को तरक्की और मान सम्मान प्राप्त होता है।
  3. करियर को बेहतर बनाने के लिए और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के लिए चतुर्थी के दिन 8 मुखी रूद्राक्ष की विधि विधान के साथ पूजा करके गले में पहन ले।
  4. अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पूजा के समय गणेश भगवान को रोली और चंदन से तिलक करें और 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा...'मंत्र का 11 बार जाप करें।
  5. जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए तिल और गुड़ के लड्डू बनाए और गणेश भगवान की पूजा के दौरान भोग में प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। बाकि बचे हुए प्रसाद खुद ग्रहण करने के साथ ही परिवार के सदस्यों में बांट दे।
  6. बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक पान का पत्ता ले और उस पत्ते के बीच में रोली से स्वास्तिक बनाकर उस पत्ते को भगवान को अर्पित कर दे। इसके साथ ही 108 बार 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।

संकष्टी चतुर्थी 2023 मुहूर्त:-

इस साल अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी तिथि 30 दिसंबर 2023 को प्रात: 09 बजकर 43 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 31 दिसंबर 2023 को प्रात: 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त प्रात: 08 बजकर 03 मिनट से लेकर 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम का मुहूर्त 06 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 07 ​बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़े : Aaj ka Rashifal: 29 दिसंबर को बन रहा है गुरू पुष्प योग, शुक्रवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
29 december 2023 panchang30 december 202330 december 2023 panchang30 December sankashti Chaturthi30 December sankashti Chaturthi 202330th december 2023chaturthichaturthi december 2023chaturthi december 2023 dateGanesh Chaturthi 2023ganesh chaturthi 2023 decemberganesh chaturthi december 2023ganesh chaturthi sankashti chaturthi 2023 decemberganesh chauth kab haiott hindiOTT HINDI NEWott hindi newssakat chauth 2023 decembersankashti chaturthisankashti chaturthi 2023 sankashtahara chaturthi december 2023sankashti chaturthi 2024 sankatahara chaturthi december 2023sankashti chaturthi december 2023sankashti Chaturthi vrat 2023sankatahara chaturthi 2023sankatahara chaturthi 2024अखुरथ संकष्टी चतुर्थीतिल चौथ कब है 2024संकष्टी चतुर्थीसंकष्टी चतुर्थी मुहूर्त

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article