नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Republic Day 2024: हर साल 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ?

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: हर साल गणतंत्र दिवस  (Republic Day 2024) 26 जनवरी को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस खास अवसर पर हर साल...
01:25 PM Jan 23, 2024 IST | Juhi Jha
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: हर साल गणतंत्र दिवस  (Republic Day 2024) 26 जनवरी को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस खास अवसर पर हर साल...

राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Republic Day 2024: हर साल गणतंत्र दिवस  (Republic Day 2024) 26 जनवरी को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस खास अवसर पर हर साल राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में भारत के तीनों सेना यानी जलसेना, थलसेना और वायुसेना शामिल होते है। हम सभी जानते है कि इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी को ही क्यों चुना गया। किसी दूसरे दिन क्यों नहीं ? तो आज हम आपको इससे जुड़े ही कुछ सवालों के जवाब देने जा रहे है। तो आइए जानते हैः-

गणतंत्र दिवस 1950 :-

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद (Republic Day 2024) हुआ था और 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजरोहण कर भारत देश को गणतंत्र घोषित किया था। इसी के साथ उन्होंने देश को गणतंत्र के साथ एक लोकतांत्रिक और संप्रभु देश बताया था। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के घोषणा के बाद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

संविधान ने दिया सरकार चुनने का अधिकार:-

हमारा भारत का संविधान देश के नागरिकों को स्वतंत्र होकर अपनी सरकार चुनने का अवसर देती है। 26 जनवरी 1950 को जब पूरे भारत में संविधान लागू हुआ उसके बाद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संसद भवन के दरबार में राष्ट्रपति की शपथ ली और इसके बाद 5 किलोमीटर दूर परेड के बाद इरविन स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। बता दें कि भारत का संविधान लागू होने के 4 साल तक परेड का आयोजन अलग अलग स्थानों पर किया जाता था। वर्ष 1950 से लेकर 1954 तक परेड का आयोजन नेशनल स्टेडियम, किंग्सवे (राजपथ),  लाल किला और रामलीला मैदान में किया गया था। लेकिन 1955 में राजपथ को परेड के लिए स्थायी आयोजन स्थल बनाया गया।

 

2024 की परेड होगी खास:-

साल 2024 में भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। जो कई मायनों में खास होने वाला है। इस साल गणतंत्र दिवस के अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे। वहीं दूसरी तरफ इस बार परेड की शुरूआत शंख और नगाड़ो और 100 महिला कलाकारों के साथ होगा। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम मदर ऑफ डेमोक्रेसी अर्थात भारत लोकतंत्र की मातृका रखा गया है। जिसमें ये 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़े बजाते हुए परेड की शुरूआत करेंगे। जानकरी के लिए बता दें कि अब तक हर बार मिलिट्री बैंड से ही परेड की शुरूआत की जाती है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir : हर रामनवमी को रामलला के माथे पर स्वयं सूर्यदेव लगाएंगे तिलक, जानें कैसे

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
26 जनवरी 1950constitution of indiadehliindiaindianrepublicdayinteresting facts about republic dayinteresting facts about republic day in hindiMother of DemocracyRajpathRepublic DayRepublic Day 2024republic day 2024 chief guestRepublic Day 2024 Paraderepublic day parade 2024 chief guestWhy gantantra diwas celebratedक्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवसगणतंत्र दिवसप्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसादराष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article