नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ravi Pradosh Vrat: प्रदोष के दिन रखें इन बातों का खास ख्याल, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Ravi Pradosh Vrat: आज साल का आखिरी प्रदोष व्रत है। रविवार के दिन होने की वजह से इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है​। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व बताया गया है। बता दें कि हर...
03:58 PM Dec 24, 2023 IST | Juhi Jha
Ravi Pradosh Vrat: आज साल का आखिरी प्रदोष व्रत है। रविवार के दिन होने की वजह से इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है​। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व बताया गया है। बता दें कि हर...

Ravi Pradosh Vrat: आज साल का आखिरी प्रदोष व्रत है। रविवार के दिन होने की वजह से इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है​। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व बताया गया है। बता दें कि हर पक्ष की त्रयोदशी प्रदोष व्रत कहलाती है। इस दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। प्रदोष व्रत की पूजा शाम यानि प्रदोष काल में ही करने की पंरपरा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव कैलाश पर्वत पर स्थित अपने भवन में नृत्य करते है। आज प्रदोष के दिन इन उपायों से आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते है, तो आइए जानते है क्या है यह उपाय:—

मंत्रों का करे जाप

आज शाम को प्रदोष काल के समय पूजा करते समय मंत्र 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि' का जाप करें। मान्यता है कि पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बरसाते है। इस मंत्र को जपने से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और घर में सुख शांति ​भी बनी रहती है।

विधि विधान से करें शिव की पूजा

शाम को पूजा करने से पहले स्नान करे और साफ वस्त्र धारण करें। पूजा दौरान दूध,शहद, दही, घी और गंगाजल मिलाकर पंचामृत बनाए और शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, सफेद फूल, शमी पत्र और नैवेद्य चढ़ाए। सफेद फूल​ भगवान शिव को काफी प्रिय माने जाते है।इसके बाद धूप-दीप जला कर प्रदोष व्रत कथा पढ़े और कथा के बाद आरती कर पूजा समाप्त करें। अंत में भगवान से क्षमा प्रार्थना भी करें। माना जाता है कि विधि विधान के साथ पूजा करने से संतान प्राप्ति के योग जल्दी बनते है।

इन वस्तुओं का करें दान

प्रदोष व्रत के दौरान गरीब व जरूरतमंदों का सहयोग करना और दान देना काफी अच्छा माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध, शक्कर, दही और सफेद वस्त्र जरूर दान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आप उड़द की दाल भी दान कर सकते है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन यह सारी वस्तुएं दान करने से व्यक्ति की आयु लंबी होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होती है और जीवन में नई सफलताएं प्राप्त होती है।

यह भी पढ़े : Samudrik Shastra: आपकी उंगलियों और पैरों की बनावट में छुपे है ढेरों राज

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
24 December Pradosh Vrat24 दिसंबर प्रदोष व्रतott hindiott hindi newsPradosh VratPradosh Vrat DecemberRavi Pradosh VratRavi Pradosh Vrat 2023Sunday Pradosh VratVRAT WORSHIP OF LORD SHIVAWHEN IS PRADOSHकब है प्रदोष व्रतप्रदोष व्रतप्रदोष व्रत दिसंबरभगवान शिव की आराधना

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article