नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Sehat Ki Baten: रामफल सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का भी है खज़ाना, जानिए इसकी खूबियां

जैसे -जैसे सर्दी का मौसम आता है, बाजार में मौसमी फल मिलते हैं जो ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि अनेक पोषक गुण भी रखते हैं।
11:05 PM Nov 10, 2025 IST | Preeti Mishra
जैसे -जैसे सर्दी का मौसम आता है, बाजार में मौसमी फल मिलते हैं जो ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि अनेक पोषक गुण भी रखते हैं।

Sehat Ki Baten: जैसे -जैसे सर्दी का मौसम आता है, बाजार में मौसमी फल मिलते हैं जो ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि अपने अंदर अनेक पोषक गुण भी समेट कर रखते हैं। रामफल (अटोमोया या कस्टर्ड एप्पल परिवार का फल) उनमें से एक है। देखने में इसे शरीफा (सीताफल) जैसा माना जाता है, लेकिन इसका स्वाद और पोषण दोनों अलग और बेहतर होते हैं। रामफल को आयुर्वेद में उस दिन तासीर वाला फल मना गया है, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्मी और ताकत प्रदान करता है। आइये जानते हैं रामफल के कुछ अनमोल स्वास्थ्य फ़ायदे।

इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत बनता है

सर्दी के मौसम में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-खांसी का खतरा बढ़ जाता है। रामफल में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। रोज़ाना रामफल खाने से शरीर रोग-कारक कीतानु से लडने की क्षमा प्राप्त करता है, जिसे सर्दी-जुकम और वायरल से बचाव होता है। अगर आपको कब्ज, अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो रामफल आपके लिए बहुत उपयुक्त है। इसमें आहारीय फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो मल त्याग को नियमित करती है और पेट साफ रखने में मदद करती है। नियमित सेवन से गैस और पेट में जलन जैसे लक्षण कम होते हैं।

हेल्थी हार्ट और ग्लोइंग स्किन

रामफल में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है। ये दिल की नासो को आराम रखता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। इसका एंटीऑक्सीडेंट कंटेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करता है। रामफल में विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा पुनर्जनन में मदद करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स को नष्ट करके त्वचा को उम्र बढ़ने के संकेत देते हैं, जैसे झुर्रियाँ और महीन रेखाओं से बचाता है। जो लोग रूखी त्वचा से परेशान रहते हैं उनके लिए रामफल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है।

शरीर को ऊर्जा प्रदान कर हड्डियों को मज़बूत बनाता है

ठंड के मौसम में अक्सर शरीर में सुस्ती और थकन महसूस होती है। रामफल में प्राकृतिक शर्करा, प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करती है, बिना रक्त शर्करा में वृद्धि के। इसलिए ये उन लोगों के लिए भी लाभदायक है जो काम करना चाहते हैं या रिकवरी चरण में होते हैं। रामफल में कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं के लिए ये खास तोर पर लाभदायक फाल है।

रामफल को मूड बढ़ाने वाला भी माना जाता है। इसमे पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन हार्मोन को नियंत्रित करता है, जो तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले इसका सेवन करना, नींद लेने में भी मददगार है।

रामफल का सेवन कैसे करें?

रोज़ाना 1 रामफल सुबह नाश्ते के बाद या शाम में खाना अच्छा होता है।
इसे मिल्कशेक, स्मूदी या सलाद भी मिला सकते हैं।
मधुमेह रोगियों को इसे मध्यम मात्रा में खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Amla Benefits: ठंड के मौसम में खुद को रखना हैं स्वस्थ, तो रोज़ जरूर खाएं आवंला

Tags :
Custard Apple BenefitsHealth Health NewsHealth ki baateinHealth News in HindiLatest Health NewsRamphal benefitsRamphal for digestionRamphal for skinRamphal immunityRamphal khane ke faydeRamphal nutritionSehat ke liye ramphalSehat Ki BatenWinter fruits benefits

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article