नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

New Year Vastu Tips: नव वर्ष को बनाना है खास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

New Year Vastu Tips: नया साल आने में अब कुछ समय ही शेष रह गया है। ऐसे में लोग इसे खास बनाने के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। कहा जाता है कि अगर नए साल का पहला दिन अच्छा...
12:33 PM Dec 27, 2023 IST | Juhi Jha

New Year Vastu Tips: नया साल आने में अब कुछ समय ही शेष रह गया है। ऐसे में लोग इसे खास बनाने के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। कहा जाता है कि अगर नए साल का पहला दिन अच्छा बीते तो साल भर अच्छा बीतता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारें में बताने जा रहे है जिन्हें साल के पहले दिन करने से घर का भाग्य चमक सकता है और जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते है नव वर्ष (New Year Vastu Tips)को खास बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

घर को रखें साफ

नए साल से पहले घर को अच्छे से साफ करें। ध्यान रखें कि घर के किसी भी कोने में गंदगी ना रहे। वहीं घर में रखी टूटी फूटी और खराब चीजें जो आपके काम नहीं आ रही हो। ऐसी चीजों को घर से बाहर कर दे। इसके अलावा मन में सकारात्मक भाव रखे। इस दिन लाल,गुलाबी,पीला और नांरगी रंग के कपड़े पहने। लेकिन काला और नीला रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।

मुख्य द्वार पर बनाए स्वास्तिक

घर के मुख्य द्वार को वास्तु का मुख माना जाता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा और सजा कर और आकर्षक बनाकर रखना चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें कि नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक घर के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नए साल पर घर के द्वार पर स्वास्तिक बनाने से व्यक्ति का पूरा साल काफी अच्छा रहता है।

एक्वेरियम और लांफिग बुद्धा

वास्तु के अनुसार घर में लांफिग बुद्धा और एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता हैं। नए साल के अवसर पर एक्वेरियम या फिर लांफिग बुद्धा जरूर खरीदना चाहिए। क्योंकि लांफिग बुद्धा खुशहाली का प्र​तीक माना जाता हैं और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। लाफिंग बुद्धा को घर के ड्रॉइंग में रखना चाहिए। तो वहीं एक्वेरियम को लेकर मान्यता है कि घर के उत्तर दिशा में रखने से घर में धन की वृद्धि होती है और धन के देवता कुबेर का आशीर्वाद बना रहता है।

यह भी पढ़े : Salman Khan Birthday Special Story: सलमान से जुड़े वो अजीबों गरीब किस्से, जिससे अब तक है फैंस भी अनजान

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
1 January 2024followHappy New Year 2024healthjoyousLifeMANTRA VASTU TIPSNew YearNew Year Vastu TipsNew Year Vastu Tips 2024ott hindi newsOTT HINDIOTT HINDI NEWSprosperitySUCCESSvastuनए साल के लिए वास्तु टिप्स 2024

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article