नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Lunar Eclipse 2023: देखने चाहते है चंद्र ग्रहण तो जान लें कहां से उठा सकते है नजारों का लुत्फ, पढ़िए पूरी खबर...

Lunar Eclipse 2023: आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, यहीं कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का अलग ही महत्व है। तो चलिए जानते...
03:15 PM Oct 28, 2023 IST | Ekantar Gupta
in these cities you can see full Lunar Eclipse 2023

Lunar Eclipse 2023: आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, यहीं कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का अलग ही महत्व है। तो चलिए जानते है कि आपको ये चंद्र ग्रहण कितने बजे देखने को मिलेगा और आप कहां-कहां से इसे देख सकते है।

तीन तरह से होते है चंद्र ग्रहण

देखा जाए तो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) तीन तरह के होते हैं। सबसे पहले पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। आज जो चंद्र ग्रहण है वो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। आंशिक ग्रहण के दौरान चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही काला दिखाई देता है।

इन स्थानों से दिखेगा चंद्र ग्रहण

ये ग्रहण उन सभी जगह से दिखाई देगा, जहां उस समय चंद्रमा क्षितिज के ऊपर होगा। मौजूदा समय में एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, अंटार्कटिका और ओशिनिया शामिल है। अगर भारत की बात करें तो कई शहरों के लोग चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) देख सकते है। आज रात में होने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा उसके पड़ोसी और आस-पास के देशों से भी दिखेगा। जिसमें नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया, फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर आदि शामिल है।

इन शहरों से दिखेगा पूरा चंद्र ग्रहण

पृथ्वी की दो तरह की छाया होती है। जिसमें पहली पेनुम्ब्रा और दूसरी उम्ब्रा है। पेनुम्ब्रा बाहरी या हल्की छाया होती है, जिसे उपच्छाया चरण कहते है। आज रात 11.30 बजे के बाद चांद इस चरण में प्रवेश करेगा और 29 अक्टूबर को रात 1.05 बजे उम्ब्रा में प्रवेश करेगा। भारत में आधी रात के बाद जब चांद (Lunar Eclipse 2023) उम्ब्रा चरण में प्रवेश करेगा तो दिल्ली , मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, कोयंबटूर, नासिक, रायपुर, भोपाल, जोधपुर, प्रयागराज, देहरादून और पटना समेत भारत के कई शहरों से साफ चंद्र ग्रहण दिखेगा।

यह भी पढ़ें - Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा के दिन खीर का भोग ही क्यों लगाया जाता है..? जानिए इसके पीछे की कहानी

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
chandra grahanChandra Grahan 2023Chandra Grahan 2023 EffectChandra Grahan 2023 Live StreamingChandra Grahan 2023 Sutak KalChandra Grahan 2023 TimeChandra Grahan 2023 Time in IndiaChandra Grahan Time TodayLast Lunar Eclipse Of 2023Lunar Eclipse 2023Lunar Eclipse Date 2023चंद्र ग्रहणचंद्र ग्रहण 2023चंद्र ग्रहण 2023 डेट और टाइमचंद्र ग्रहण लाइव कैसे देखेंज्योतिष शास्त्रभारत में चंद्र ग्रहण का समय

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article