नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Morning Symptoms of Disease : अगर आपको भी सुबह उठते ही दिखतें हैं ये लक्षण, तो नहीं करें इग्नोर हो सकतें हैं इस बीमारी के लक्षण

Morning Symptoms of disease : अक्सर हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमे ताजगी महसूस होती है। हमारे शरीर से साड़ी थकान दूर भाग जाती है, और हम पूरे दिन के लिए रिफ्रेश होकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी...
01:34 PM Sep 02, 2024 IST | Jyoti Patel
Morning Symptoms of Disease

Morning Symptoms of disease : अक्सर हम सुबह सोकर उठते हैं तो हमे ताजगी महसूस होती है। हमारे शरीर से साड़ी थकान दूर भाग जाती है, और हम पूरे दिन के लिए रिफ्रेश होकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐस आहोता है की सुबह उठने के बाद भी हमारे अंदर वो ताजगी नहीं रह पाती है, हमारा शरीर थकान फील करता है।

दरअसल हमारी बॉडी बीमार होने से पहले हमे कई तरह के संकेत देती है। इन्हे सही समय पर समझना बहुत जरुरी है। लगातार सुबह उठने पर फ्रेश महसूस नहीं करना बॉडी में दर्द होना किसी बीमारी के लक्षण हो सकतें है। ऐसे में हमे यह इग्नोर नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएँगे जो किसी बीमारी का कारण हो सकतें हैं।

सुबह गले में खुजली महसूस होना

सुबह सोकर उठने पर अगर आपको अंदर से गले में खुजली जैसा फील होता है, या सोकर उठने पर खासी आती है, तो ये टांसिलाइटिस या फिर एलर्जी होने के लक्षण हो सकतें हैं। ऐसे में आप इस प्रॉब्लम को इग्नोर करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

मूड खराब रहना

सुबह सोकर उठने पर भी अगर आपको फर्ष फील नहीं होता पर आपका मूड खराब रहता है, या चिडचिड़पन महसूस होता है तो ये वाकई चिंताजनक बात है। ऐसा अक्सर इनसोमनिया, डिप्रेशन, विटामिन डी3 की कमी या कई बार हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी होता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

सिर में और बॉडी में रहता है दर्द

रात को अच्छी नींद के बावजूद भी अगर सुबह उठने पर आपके सिर में तेज या हल्का दर्द महसूस हो रहा है तो ये स्ट्रेस के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा ये साइनस इंफेक्शन और कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा अगर आपकी बॉडी में भी सुबह उठने पर दर्द महसूस होता है, तो ये पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करते हैं ।

ये फाइब्रोमायोलाजिया के लक्षण भी हो सकते हैं। इस कंडीशन में शरीर काफी नाजुक महसूस करता है साथ ही इसके कारण जोड़ों, मांसपेशियों में दर्द रहता है।

मुंह का खराब टेस्ट

आप सुबह उठकर अपने मुँह का टेस्ट गन्दा फील करते हैं तो यह एसिडि रिफ्ल्क्स की शिकायत हो सकती है। लेकिन कई बार साइनस इंफेक्शन की वजह से भी ऐसा होता है। ज्यादा मात्रा में आयरन, कैल्शियम के सप्लीमेंट्स का सेवन करने पर भी ऐसा हो सकता है।

 

Tags :
early signs of diseaseList of signs and symptoms of diseasesmorning sicknessmorning signs of disease"Morning Symptoms of diseaseWarning signs of cancer in your body

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article