नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Dhanteras 2023: धनतेरस पर झाड़ू खरीदना रहता हैं बड़ा शुभ!, जानिए इसके पीछे के ये ख़ास मान्यता

Dhanteras 2023: हिन्दू धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा पर्व माना जाता हैं। करीब पांच दिन तक इस त्यौहार को मनाया जाता हैं। जिसकी शुरुआत दिवाली से दो दिन पूर्व यानी धनतेरस के दिन से होती हैं। इस दिन (Dhanteras...
04:21 PM Nov 08, 2023 IST | surya soni

Dhanteras 2023: हिन्दू धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा पर्व माना जाता हैं। करीब पांच दिन तक इस त्यौहार को मनाया जाता हैं। जिसकी शुरुआत दिवाली से दो दिन पूर्व यानी धनतेरस के दिन से होती हैं। इस दिन (Dhanteras 2023) घर के बाहर एक दीपक जलाने की परंपरा कई सालों से चलती आ रही हैं। इस दिन लोग बाजार से कुछ ना कुछ सामान खरीद कर घर जरूर लाते हैं। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। सनातन धर्म में धनतेरस के दिन को बड़ा ही शुभ दिन माना जाता हैं।

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना रहता हैं बड़ा शुभ:

बता दें अक्सर देखा जाता हैं धनतेरस के दिन लोग अपने घर में कोई ना कोई नया बर्तन और सोने-चांदी का सामान जरूर लेकर आते हैं। लेकिन इसके साथ धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने नहीं भूलते हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा कई सदियों से चलती आ रही हैं। मान्यता हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने
से मां लक्ष्‍मी काफी प्रसन्‍न होती हैं। इस दिन झाड़ू खरीदने से साल भर घर में बरकत बनी रहती हैं। और कभी भी धन की कमी नहीं होती।

लक्ष्मी का प्रतीक होती है झाड़ू:

बता दें पौराणिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को माँ लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता हैं। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए। माना जाता हैं इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में धन के भंडार भर जाते हैं और बरकत भी होती हैं। इसके साथ ही घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं आती हैं। अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद रहे हैं, तो भूलकर भी इसका तिरस्कार न करें। गलती से भी झाड़ू पर पैर नहीं मारना चाहिए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2023: कब है साल 2023 में करवा चौथ..?, जानिए इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Blessings of Goddess Lakshmibroom astro tipsbroom remedies on dhanterasBuying broom on DhanterasDhanterasDhanteras 2023dhanteras 2023 datedhanteras 2023 date and timedhanteras datedhanteras kab hai 2023dhanteras ke din kya karidedhanteras par jadu ke totkeitems to buy on dhanterasjhadu ke upaysignificance of buying broom on Dhanteras

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article