Haldwani Violence का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, हिरासत में 60 से ज्यादा उपद्रवी

Prashant Dixit
Published on: 11 Feb 2024 2:08 PM IST
Haldwani Violence का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, हिरासत में 60 से ज्यादा उपद्रवी
X
Haldwani Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसा हटाने के दौरान बवाल, पथराव और आगजनी के मामले में उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बवाल कराने के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल मलिक को हल्द्वानी के (Haldwani Violence) लाकर पूछताछ की जा रही है।
अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल मांगा
बनभूलपुरा के दंगा (Haldwani Violence) क्षेत्र से अब तक सपा नेता के भाई समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस इलाके को चारों ओर से अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस और पीएसी ने घेर रखा है। किसी भी स्थिति में हालात आगे हालात बिगड़े न पाए, इसलिए राज्य सरकार ने केंद्र से चार अतिरिक्त कंपनी अर्द्धसैनिक बल मांगा है।
यह भी पढ़े: कांग्रेस पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए निकाला बाहर, जानें क्या दी प्रतिक्रिया
उपद्रव में महिलाएं भी नामजद
इस उपद्रव (Haldwani Violence) में पुलिस ने महिलाओं को भी नामजद किया है। पहले उपद्रवियों ने महिलाओं को ढाल बनाया। उन्हें आगे कर नारे लगवाए थे। फिर पथराव में महिलाओं की भूमिका रही। इसलिए पुलिस महिलाओं को चिह्नित करने में लगी है। इस बवाल में उपद्रवियों ने वाहनों, बनभूलपुरा थाने आदि को फूंक दिया था।
अब तक 60 से ज्यादा गिरफ्तार
इस दंगा के (Haldwani Violence) दौरान अवैध असलहों से गोलियां बरसाईं गई थी। अब प्रशासन ने शहर के दूसरे हिस्सों को कर्फ्यू में ढील दे दी है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी है। सर्च ऑपरेशन चलाकर दो निर्वतमान पार्षद समेत 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े: पूर्व सीएम जीतनराम के बयान से बिहार में हलचल तेज, भाकपा माले एक्टिव
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story