Guru Pushya Yog 2023: जानिए कब ​है साल का आखिरी गुरु पुष्य योग,जानें शुभ कार्य करने का शुभ मुहूर्त

Juhi Jha
Published on: 23 Dec 2023 4:53 PM IST
Guru Pushya Yog 2023: जानिए कब ​है साल का आखिरी गुरु पुष्य योग,जानें शुभ कार्य करने का शुभ मुहूर्त
X
Guru Pushya Yog 2023: गुरू पुष्य नक्षत्र काम, निवेश, खरीदारी और व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल 29 दिसंबर को  गुरु पुष्य योग है। जब गुरूवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो गुरू पुष्य योग बन जाता है। इस योग को गुरू पुष्य अमृत योग भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य सफलता और आर्थिक वृद्धि देती है और साथ ही मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद भी प्रदान करती है। पुष्य नक्षत्र का दिन खरीदारी, व्यापार और बही खातों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। आइए जानते है इस साल गुरू पुष्य नक्षत्र 2023 की तिथि, मुहूर्त और महत्व :—

गुरु पुष्य नक्षत्र मुहूर्त और महत्व

गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 29 दिसंबर 2023, देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर होगा और इसका समापन 30 दिसंबर 2023 को प्रात: 03 बजकर 10 मिनट पर होगा। वहीं खरीदारी के लिए 29 दिसंबर को पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। गुरु पुष्य नक्षत्र की महत्व की बात करें तो हिंदू धर्म में इस दिन को काफी शुभ माना गया है। इस योग में सोने की खरीदारी का अलग महत्व है। मान्यता अनुसार इस योग में सोने पर निवेश करना लाभकारी होता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में नए व्यापार की शुरूआत भी कर सकते है। इस तरह के योग साल में सिर्फ 2 से 3 बार ही आते है।

गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करें

गुरु पुष्य नक्षत्र के दौरान जो लोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके घर में कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती । इस दिन आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते है। इसके साथ ही नया घर,वाहन, सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी और नई प्रॉपर्टी व फ्लैट भी बुक करा सकते है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी से व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति कर सकता है। वहीं इस दिन सोना, दक्षिणावर्ती शंख और पीतल का हाथी खरीदने से मां लक्ष्मी आकर्षित होती है।

गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या ना करें

शास्त्रों के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में विवाह नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान होने वाली शादी ज्यादा समय तक नहीं चलती। वहीं इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है लेकिन उसे पहन (धारण) नहीं सकते। वहीं इस बात का खास ध्यान रखे कि इस नक्षत्र में सुई और कोई धारदार वाली वस्तुएं ना खरीदे। इस दिन काला कपड़ा और चमड़े की कोई वस्तु भी नहीं खरीदना चाहिए। बता दें कि गुरु पुष्य नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति है। देवगुरु बृहस्पति को पद, प्रतिष्ठा, सफलता, धन और शुभता का ग्रह माना जाता है। यह भी देखें : 
Blue Dragon Fish: चेन्नई के बीच पर मिली ‘ब्लू ड्रैगन’ ए​क इंच की इस मछली को छूने से हो जाते हैं छाले
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story