गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है गोंद कतीरा, हीट स्ट्रोक से बचाने के साथ-साथ स्किन को भी बनाता है ग्लोइंग

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए गोंद कतीरा का सेवन किया जाता है। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।

Pooja
Published on: 30 April 2025 4:39 PM IST
गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है गोंद कतीरा, हीट स्ट्रोक से बचाने के साथ-साथ स्किन को भी बनाता है ग्लोइंग
X
गोंद कतीरा गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, पेड़ की छाल से निकाले गए गोंद का तासीर ठंडा होता है, जो गर्मियों में शरीर को भी ठंडा रखने का काम करता है। आयुर्वेद में भी यह काफी प्रभावी माना गया है। महिलाओं के लिए यह खासकर फायदेमंद होता है। जिन महिलाओं की कमर में दर्द होता है, वे इसका सेवन कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गोंद कतीरा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में गोंद कतीरा के सेवन के फायदे

शरीर को गर्मी से राहत दे

गर्मियों में शरीर का तापमान भी काफी बढ़ा रहता है। ऐसे में कई अन्य समस्याएं भी होने का खतरा रहता है। दरअसल, गर्मी से परेशान लोगों को उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन सबसे राहत पाने के लिए गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है, जो हीट स्ट्रोक से बचाने का काम करता है।

पाचन मजबूत करे

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है, उनके लिए भी गोंद कतीरे का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, इसके सेवन से एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

स्टेमिना बढ़ाए

गर्मी में अक्सर लोगों को आलस्य आने और शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है। ऐसे में गोंद कतीरा शरीर में फुर्ति जगाता है। इससे यौन दुर्बलता से भी निजात मिलती है।

त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद

आपको जानकर हैरानी होगी कि गोंद कतीरा स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन पर चमक आती है और त्वचा पहलेसे ज्यादा निखरी और यंग लगती है।

गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें

गोंद कतीरे का सेवन करना भी काफी आसान है। दरअसल, एक चम्मच गोंद के पाउडर को आधा गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फूलने के बाद यह जैली जैसा बन जाता है। इसे आप दूध में मिलाकर या इसका शरबत बनाकर पी सकते हैं। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story