GOLD Purity सोने की शुद्धता को कैसे पहचाना जाता है ?

Pure Gold Karat : त्योहारों के दौरान सोने की डिमांड क्यों बढ़ जाती है और क्यों सोना महंगा हो जाता है ? आइये जानते है इस रिपोर्ट से, लेकिन इससे पहले सोनी की शुद्धता के बारे में कुछ बातें जान लेते हैं।सोने की शुद्धता को कैसे पहचाना जाता है ? ज्वेलरी शुद्ध है या नहीं, इसे मापने का एक तरीका है। हॉलमार्क निशानों के जरिए ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाà¤

mediology
Published on: 24 Jan 2023 2:05 PM IST
GOLD Purity सोने की शुद्धता को कैसे पहचाना जाता है ?
X

Pure Gold Karat : त्योहारों के दौरान सोने की डिमांड क्यों बढ़ जाती है और क्यों सोना महंगा हो जाता है ? आइये जानते है इस रिपोर्ट से, लेकिन इससे पहले सोनी की शुद्धता के बारे में कुछ बातें जान लेते हैं।

सोने की शुद्धता को कैसे पहचाना जाता है ? 
ज्वेलरी शुद्ध है या नहीं, इसे मापने का एक तरीका है। हॉलमार्क निशानों के जरिए ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अब सवाल उठता है कि कैरेट क्या होता है ?
कैरेट किसी भी सोने के आभूषण की शुद्धता की माप के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। उसमें 916 लिखा होगा। 24 कैरेट का सोना शुद्ध सोना माना जाता है। उस पर 999 लिखा होगा।
21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
4 से लेकर 18 कैरेट में क्या होता है फर्क ? 
22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड होता है, अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं। वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

दीवाली के आसपास सोने की डिमांड क्यों बढ़ जाती है और क्यों सोना महंगा हो जाता है ? 
Festival सीजन के वजह से ये डिमांड बढ़ जाती है। साथ साथ भारत में कोरोना संक्रमण की दरों में हो रही कमी से भी दुकान और शोरूम में जाकर सोने की खरीदारी करने में तेजी की उम्मीद की जा रही है।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है – जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
mediology

mediology

Next Story