Geeta Jayanti Special : श्रीकृष्ण के उपदेशों में छुपा है जीवन का मूल मंत्र, हर कदम पर मिलेगी सफलता

Juhi Jha
Published on: 21 Dec 2023 3:36 PM IST
Geeta Jayanti Special : श्रीकृष्ण के उपदेशों में छुपा है जीवन का मूल मंत्र, हर कदम पर मिलेगी सफलता
X
Geeta Jayanti Special: भगवद् गीता को हिंदू धर्म के मुख्य धार्मिक और पवित्र ग्रंथों में गिना जाता है। भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को रणभूमि में दिए गए उपदेशों का वर्णन भगवद् गीता में किया गया है। यह उपदेश तब भी उतने ही महत्वपूर्ण थे, जितने की आज है। आपकी जानकरी के लिए बता ​दें के श्रीमद भगवद् गीता के जन्म के प्रतीक के रूप में गीता जयंती मनाई जाती है। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 22 दिसंबर को गीता की 5160 वीं वर्षगांठ है। कहा जाता है कि जीवन में हर एक परेशानी का हल गीता में मिल जाता है। गीता में श्री कृष्ण के उपदेश आज भी जीवन में हर मुश्किल परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। ऐसे में अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते है तो गीता के कुछ बातों को जरूर पढ़े।

व्यर्थ में ना करे चिंता

श्रीकृष्ण ने रणभूमि में अर्जुन को उपदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति को व्यर्थ की चिंता नहीं करनी चाहिए। दुनिया में हर वस्तु अस्थायी है। हर किसी को एक ना एक दिन मरना है, लेकिन आत्मा नहीं मरती क्योंकि वह अमर होती है। इसलिए व्यक्ति को व्यर्थ की चिंता छोड़कर कर्म पर ध्यान देना चाहिए और कोई भी कर्म बिना फल की इच्छा के बिना ही करना चाहिए।

मन पर नियंत्रण जरूरी

भगवद् गीता में लिखे उपदेशों के अनुसार हर व्यक्ति को अपने मन पर नियंत्रण रखना चाहिए। जो व्यक्ति मन पर​ नियंत्रण रखना सीख लेते है तो वह हर तरह की समस्याओं को आसानी से पार कर सकते है। कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत और स्थिर रखना चाहिए। इसलिए हमेशा मनुष्यों को नियंत्रण से काम लेना चाहिए।

क्रोध ना करें

गीता में क्रोध को व्यक्ति के पतन का मुख्य कारण माना गया है। अत्यधिक क्रोध से मनुष्य का पतन होने लगता है। क्रोध बुद्धि का नाश करता है और इसी वजह से बने बनाए काम बिगड़ने लगते है। इस वजह से मनुष्य अच्छे और बुरे परिणामों में फर्क भी नहीं समझ पाता। इससे मन अशांत रहता है। इसलिए किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए भगवद् गीता में क्रोध पर नियंत्रण करने की बात कही गई है। यह भी देखें : Mysterious Lake in India: भारत की सबसे रहस्मयी झील, जहां कंपास भी नहीं करता काम OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story