2025 new year holiday: 2025 में नहीं उठा पाएंगे लंबे वीकेंड लुफ्त, साथ ही 5 छुट्टिया हो गई बेकार

2025 new year साल 2025 में कई त्‍योहार और खास मौके रविवार को आ रहे हैं। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों को इस साल 5 छुट्टियों का नुकसान होगा।

Vyom Tiwari
Published on: 31 Dec 2024 2:06 PM IST
2025 new year holiday: 2025 में नहीं उठा पाएंगे लंबे वीकेंड लुफ्त, साथ ही 5 छुट्टिया हो गई बेकार
X
happy new year 2025: साल 2025 की शुरुआत हो रही है, और अगले साल कर्मचारियों को कुल मिलाकर लगभग 100 छुट्टियां मिलेंगी। इनमें 17 राजपत्रित छुट्टियां (Gazetted Holidays) और 34 प्रतिबंधित छुट्टियां (Restricted Holidays) शामिल हैं। इसके अलावा, 52 रविवार और 26 शनिवार (दूसरे और चौथे शनिवार) की छुट्टियां भी होंगी, जो बैंक और कुछ अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिलेंगी। अगर कुछ त्योहार और विशेष दिन शनिवार या रविवार को न आते, तो यह संख्या और भी बढ़ सकती थी। फिर भी, साल 2025 में छुट्टियों की भरमार रहेगी, जिससे कर्मचारी अपने काम और आराम के बीच संतुलन बना सकेंगे। साल 2025 (
new year's eve 2025
) में छुट्टियों का कैलेंडर काफी खास रहेगा। गणतंत्र दिवस इस बार रविवार, 26 जनवरी को है। इसके बाद बसंत पंचमी भी 2 फरवरी को रविवार को पड़ेगी। स्वामी दयानंद जयंती पर कुछ राज्यों में 23 फरवरी को छुट्टी रहेगी, जो रविवार का दिन है। राम नवमी 16 अप्रैल को रविवार को मनाई जाएगी, और मुहर्रम 6 जुलाई को भी रविवार को पड़ेगा। साल 2025 में कर्मचारियों को कई लॉन्ग वीकेंड का मौका मिलेगा। जनवरी, मार्च, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में 3 से 4 दिन लगातार छुट्टियां होंगी। शेयर बाजार की बात करें, तो नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा, 2025 में कुल 14 अतिरिक्त दिन बाजार बंद रहेगा। यानी निवेशकों को भी आराम करने के लिए काफी वक्त मिलेगा।

गजेटेड हॉलिडे

  • गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)
  • महाशिवरात्रि: 26 फरवरी (बुधवार)
  • होली: 14 मार्च (शुक्रवार)
  • ईद-उल-फितर: 31 मार्च (सोमवार)
  • महावीर जयंती: 10 अप्रैल (गुरुवार)
  • गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल (शुक्रवार)
  • बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई (सोमवार)
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद): 7 जून (शनिवार)
  • मुहर्रम: 6 जुलाई (रविवार)
  • स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शुक्रवार)
  • जन्माष्टमी: 16 अगस्त (शनिवार)
  • मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): 5 सितंबर (शुक्रवार)
  • महात्मा गांधी का जन्मदिन: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  • दशहरा: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
  • दिवाली (दीपावली): 20 अक्टूबर (सोमवार)
  • गुरु नानक का जन्मदिन: 5 नवंबर (बुधवार)
  • क्रिसमस डे: 25 दिसंबर (गुरुवार)

वैकल्पिक अवकाश

  • नया साल: 1 जनवरी (बुधवार)
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी (सोमवार)
  • मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल: 14 जनवरी (मंगलवार)
  • बसंत पंचमी: 2 फरवरी (रविवार)
  • गुरु रविदास जयंती: 12 फरवरी (बुधवार)
  • शिवाजी जयंती: 19 फरवरी (बुधवार)
  • स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 23 फरवरी (रविवार)
  • होलिका दहन: 13 मार्च (गुरुवार)
  • डोलयात्रा: 14 मार्च (शुक्रवार)
  • राम नवमी: 16 अप्रैल (रविवार)
  • जन्माष्टमी (स्मार्त): 16 अगस्त (शुक्रवार)
  • गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी: 27 अगस्त (बुधवार)
  • ओणम या तिरुओणम: 5 सितंबर (शुक्रवार)
  • दशहरा (सप्तमी): 29 सितम्बर (सोमवार)
  • दशहरा (महाष्टमी): 30 सितम्बर (मंगलवार)
  • दशहरा (महानवमी): 1 अक्टूबर (बुधवार)
  • महर्षि वाल्मिकी जयंती: 7 अक्टूबर (मंगलवार)
  • करक चतुर्थी (करवा चौथ): 10 अक्टूबर (शुक्रवार)
  • नरक चतुर्दशी: 20 अक्टूबर (सोमवार)
  • गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर (बुधवार)
  • भाई दूज: 23 अक्टूबर (गुरुवार)
  • छठ पूजा: 28 अक्टूबर (मंगलवार)
  • गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस: 24 नवंबर (सोमवार)
  • क्रिसमस की पूर्व संध्या: 24 दिसंबर (बुधवार)
यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story