तुलसी माला धारण करते समय इन नियमों का करें पालन, अन्यथा खत्म हो सकती है इसकी ऊर्जा

यहां हम आपको तुलसी की माला पहनने के कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहे हैंं, जिनसे इसकी ऊर्जा काफी बढ़ जाती है।

Pooja
Published on: 8 Jun 2025 9:42 AM IST
तुलसी माला धारण करते समय इन नियमों का करें पालन, अन्यथा खत्म हो सकती है इसकी ऊर्जा
X
हिंदू धर्म में तुलसी की माला पहनने का भी खास महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी की माला धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। वहीं, जो लोग तुलसी की माला पहनते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है, क्योंकि तुलसी विष्णु जी को अति प्रिय होती है। हालांकि, तुलसी माला पहनने के कुछ नियम होते हैं। अगर इन नियमों का ध्यान न रखा जाए, तो इससे तुलसी माला क्षीण हो जाती है। आइए आपको बताते हैं।

तुलसी माला क्यों हो जाती है क्षीण?

कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से गले में पहनी हुई तुलसी माला की शक्ति खत्म हो जाती है और फिर यह आपको नकारात्मक ऊर्जा से नहीं बचा पाती हैं, जो निम्न प्रकार हैं-
  • तुलसी की माला पहनकर नॉनवेज खाना
  • पार्टनर के साथ इंटीमेसी के समय तुलसी माला पहने होना
  • तुलसी माला किसी अन्य व्यक्ति को छूने देना या पहनने देना
  • तुलसी माला को कभी फैशन के लिए पहनना चाहिए

तुलसी माला धारण करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • तुलसी की माला नहाने के बाद ही पहननी चाहिए
  • इसे धारण करते समय 'हरे कृष्ण महामंत्र' या फिर 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का उच्चारण करें
  • तुलसी की माला को खाना खाते वक्त धारण न करें
  • तुलसी माला के टूट जाने पर इसे नदी में प्रवाहित करना चाहिए
  • तुलसी माला को पहनने से पहले ईश्वर के सामने रखे और गंगाजल से धोकर ही पहनें।
यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story