Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर में छाई ’12वीं फेल’, इस एक्टर ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, यहां देखे पूरी लिस्ट

Juhi Jha
Published on: 29 Jan 2024 9:56 AM IST
Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर में छाई ’12वीं फेल’, इस एक्टर ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, यहां देखे पूरी लिस्ट
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Filmfare Awards 2024: इस साल फिल्मफेयर अवार्ड्स की 69वीं सेरेमनी (Filmfare Awards 2024) का आयोजन गुजरात में किया गया। 2 दिन चले इस अवार्ड सेरेमनी में विभिन्न कैटेगिरी में विनर्स की घोषणा की गई। इस साल फिल्मफेयर अवार्ड्स को करण जौहर के साथ मनीष पौल ने शो होस्ट किया। इस शो में कई बॉलीवुड स्टार ने शिरकत की। बॉक्स ऑफिस की ही तरह अवार्ड सेरेमनी में भी रणबीर की एनिमल और 12वीं फेल ही छाई रही। जहां 12वीं फेल को 4 कैटेगरी में अवार्ड मिले तो वहीं एनिमल ने 3 अवार्ड अपने नाम किए। रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। वहीं 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया। तो आइए जानते है इस साल किसने किस कैटेगरी में अवार्ड जीता:-
69वीं फिल्मफेयर अवार्ड्स की पूरी लिस्ट (Filmfare Awards 2024) :-
Filmfare Awards 2024 1.बेस्ट डायरेक्टर - विधु विनोद चोपड़ा  (12वीं फेल) 2. बेस्ट फिल्म - 12वीं फेल 3. बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल - रणबीर कपूर (एनिमल) 4. बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स - विक्रांत मैसी (12वीं फेल) 5. बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल - आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) 6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - रानी मुखर्जी (मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे) शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
7. बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- विक्की कौशल (डंकी) 8. बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग - शबाना आज़मी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) 9. बेस्ट प्लेबैक सिंगर- भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली, एनिमल) 10. बेस्ट प्लेबैक सिंगर - शिल्पा राव (बेशरम रंग, पठान) 11. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस) 12. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन - सचिन लवलेकर, निधि गंभीर और दिव्या गंभीर (सैम बहादुर) 13. बेस्ट एडिटिंग - विधु विनोद चोपड़ा , जसकुंवर सिंह कोहली (12वीं फेल) 14. बेस्ट कोरियोग्राफी - गणेश आचार्य (व्हॉट झुमका - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) 15. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - तरूण डुडेजा (धक धक)
16. बेस्ट डेब्यू फीमेल - अलिजेह अग्निहोत्री (फैरी) 17. बेस्ट डेब्यू मेल द- आदित्य रावल (फ़राज़) 18. लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- डेविड धवन 19. बेस्ट स्टोरी - अमित राय (ओएमजी -2), देवाशीष मखीजा (जोराम) 20. बेस्ट एक्शन - स्पाइरो रज़ाटोस,  क्रेग मैक्रे,एनएल अरासु,केचा खंफाकडी ,यानिक बेन और सुनील रोड्रिग्स (जवान) यह भी पढ़ें: India vs England: जिनसे टीम इंडिया को थी सबसे ज्यादा उम्मीद, उन्होंने ही डुबो दी लुटिया…
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story