Kisan Andolan का आज शनिवार को पांचवां दिन, हरियाणा में निकाला ट्रैक्टर मार्च, जोर पकड़ता जा रहा आंदोलन

Prashant Dixit
Published on: 17 Feb 2024 4:54 PM IST
Kisan Andolan का आज शनिवार को पांचवां दिन, हरियाणा में निकाला ट्रैक्टर मार्च, जोर पकड़ता जा रहा आंदोलन
X
Kisan Andolan: किसान आंदोलन का शनिवार को पांचवां दिन है। एक बार रविवार को किसानों व केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। किसानों ने 18 फरवरी को होने वाली मीटिंग तक दिल्ली कूच मार्च रोक रखा है। जिसमें सरकार को संवाद से समाधान निकलने की उम्मीद है।
किसान आंदोलन और तेज
संयुक्त किसान मोर्चा (Kisan Andolan) ने कहा आने वाले दिनों में किसान आंदोलन और तेज होगा। अभी पंजाब हरियाणा सीमा पर किसानों का जमावड़ा है। रविवार को चौथे दौर की बातचीत से पहले किसान आगे नहीं बढ़ेंगे। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वान पर 12 बजे से किसानों ने हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला है।
यह भी पढ़े: भाजपा नेता नीलेश राणे पर भीड़ ने किया पथराव, बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ता भिड़े
किसानों के समर्थन में कांग्रेस
पंजाब और चंडीगढ़ में बीजेपी नेताओं के घरों का कई किसान संगठनों (Kisan Andolan) ने घेराव करना भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को किसान के भारत बंद का असर पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश व दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला था। इस दौरान किसानों के समर्थन में कांग्रेस और आप के नेता मौजूद रहे है।
Kisan Andolan
शंभू बॉर्डर पर किसान की मौत
आपको बता दें न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों (Kisan Andolan) द्वारा शनिवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था। इसस पहले शुक्रवार तड़के शंभू बॉर्डर पर साथियों के साथ ट्रॉली में सो रहे 78 वर्षीय किसान ज्ञान सिंह की सीने में दर्द होने से मौत हो गई थी। यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए पेश, 16 मार्च को मामले की सुनवाई
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story