Fiber Sources Food : डाइट में फाइबर से भरपूर इन चीजों को करें शामिल, पेट से जुडी समस्याओं से मिलेगी निजात

आजकल लोगो को गलत खान-पान के कारण पेट से जुडी परेशानियां होती रहती है। इसका मुख्य कारण होता है फाइबर की कमी,

Jyoti Patel
Published on: 15 Jan 2025 1:59 PM IST
Fiber Sources Food : डाइट में फाइबर से भरपूर इन चीजों को करें शामिल, पेट से जुडी समस्याओं से मिलेगी निजात
X
Fiber Sources Food : आजकल लोगो को गलत खान-पान के कारण पेट से जुडी परेशानियां होती रहती है। इसका मुख्य कारण होता है फाइबर की कमी, असंतुलित भोजन के कारण लोगों में अक्सर फाइबर की कमी होने लगती है। फाइबर की कमी के कारण ब्लोटिंग, कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी और पेट की दिक्क़ते होने लगती है। इसलिए आपको अपने भोजन में फाइबर युक चीजे शामिल करनी चाहिए। इन चीजों से आपको पेट से जुडी बिमारियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आज हम आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं, आपको तुरंत अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल करना चाहिए। इससे आपको बढ़ता वजन कम होने में मदद मिलती है। आइये जानतें हैं इन फूड्स के बारे में

ब्रोकोली करें डाइट में शामिल

ब्रोकोली में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में आप अपने भोजन में ब्रोकोली शामिल कर सकतें हैं। ब्रोकली खाने पर पेट के गुड बैक्टीरिया को फायदा मिलता है और गट हेल्दी और बेलेंस्ड रहता है। ऐसे में ब्रोकोली को खाना बेहद फायदेमंद होता है। वजन घटाने की डाइट में खासतौर से ब्रोकोली शामिल की जा सकती है।

सेब को करें शामिल

सेब खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। फाइबर से भरपूर फलों में सेब की गिनती होती है। सेब खाने पर आपका वजन भी तेजी से नहीं बढ़ता है। इसके साथ ही आपके शरीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पहुँचता है। आप एक से दो सेब रोजाना खा सकते हैं. सेब को खाने का सबसे सही समय इसे सुबह 10 से 11 के बीच और शाम के समय 4 से 6 बजे के बीच है।

बींस का सेवन

अपने डाइट चार्ट में बीन्स को करें शामिल। खानपान में फाइबर की खपत पूरी करने के लिए बींस खाए जा सकते हैं। बींस को सब्जी, सलाद, सूप और स्टू वगैरह बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। आधा कप बींस से शरीर को 9 ग्राम तक फाइबर मिल जाता है। हफ्ते में एक बार आप भोजन में बीन्स खा सकतें हैं।

सूखे मेवे खाएं

ड्राई फ्रूट्स में भी फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में इनके सेवन से शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर मिल जाता है। सूखे मेवेजैसे बादाम, काजू और अखरोट फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है. सूखे मेवे स्वाद में तो अच्छे होते ही हैं साथ ही सेहत को दुरुस्त रखने में कारगर हैं. इन्हें डाइट का हिस्सा बनाना बेहद फायदेमंद होता है। ये भी पढ़ें : Fat Loose Tips : मोटापे से हैं परेशान ? इन आसान टिप्स से चर्बी होगी गायब
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story