Lok Sabha Election 2024: ईवीएम में कैद हो रही राहुल गांधी, हेमा मालिनी और शशि थरूर समेत इन दिग्गजों की किस्मत

Prashant Dixit
Published on: 26 April 2024 3:05 PM IST
Lok Sabha Election 2024: ईवीएम में कैद हो रही राहुल गांधी, हेमा मालिनी और शशि थरूर समेत इन दिग्गजों की किस्मत
X
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार 26 अप्रैल को संपन्न हो रहा है। इसके साथ 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 1202 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिन 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। उनमें से कई सीटें ऐसी हैं। जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें राहुल गांधी, शशि थरूर, हेमा मालिनी, भूपेश बघेल और ओम बिड़ला की सीट शामिल है।
वायनाड सीट से राहुल गांधी
राहुल गांधी: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं। राहुल गांधी ने 2019 में जीत भी दर्ज की थी। इस बार मुकाबला भाजपा के केसुरेंद्रन और भाकपा की एनी राजा से हो रहा है। वायनाड लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) सीट पर 2019 में 80.37 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि अमेठीसे चुनाव हार गए थे। यह भी पढ़े: मतदान को लेकर अनूठा उत्साह, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में नाव में बैठकर मतदान करने पहुंचे मतदाता
तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर
शशि थरूर: केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस ने शशि थरूर को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर को मैदान में उतारा है। अब लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। कम्युनिस्ट पार्टी से पन्नियन रवींद्रन उम्मीदवार हैं। शशि थरूर को 2019 में जीत मिली थी। तब में 73.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राजनांदगांव से भूपेश बघेल
भूपेश बघेल: छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे चरण में मैदान में हैं। बघेल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह पाटन से वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। राजनांदगांव (Lok Sabha Election 2024) से 2019 में भाजपा के संतोष पांडे जीते थे। इस बार भी उम्मीदवार हैं। तब राजनांदगांव सीट पर 76.20% मतदान हुआ था।
यह भी पढ़े: ईवीएम पर सुप्रीम फैसला, VVPAT से मिलान की याचिका खारिज, अब EVM से ही होगा चुनाव
कोटा से ओम बिड़ला
ओम बिड़ला: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Lok Sabha Election 2024) की उम्मीदवारी से राजस्थान की कोटा सीट चर्चित है। यहां से बिड़ला एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। इस बार चुनाव में ओम बिड़ला का सामना कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल से है। वहीं 2019 में कोटा से बिड़ला को जीत मिली थी। उस चुनाव में कोटा सीट पर 70.22% मतदान हुआ था।
मथुरा से हेमा मालिनी
हेमा मालिनी: मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी चुनाव लड़ रही हैं। वह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरी हैं। उनके सामने इस बार कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह को उतारा है। मथुरा लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा के टिकट पर हेमा मालिनी को जीत मिली थी। उस चुनाव में कुल 61.08% लोगों ने मतदान किया था।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story