Falgun Month 2024 Daan: जीवन में सफलता, धन और रिश्तों में मधुरता के लिए फाल्गुन माह में ये 4 चीजों को करें दान

Juhi Jha
Published on: 23 Feb 2024 4:09 PM IST
Falgun Month 2024 Daan: जीवन में सफलता, धन और रिश्तों में मधुरता के लिए फाल्गुन माह में ये 4 चीजों को करें दान
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Falgun Month 2024 Daan: इस साल फाल्गुल माह की शुरूआत 25 फरवरी, रविवार (Falgun Month 2024 Daan) से शुरू होने वाला है और इस माह का समापन 25 मार्च, सोमवार के दिन होगा। शास्त्रों में इस माह को बहुत पवित्र माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन माह को लेकर कई सारे नियम बताए गए है। इन नियमों का पालन करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है साथ ही इस माह में कुछ चीजों का दान करने का भी विधान है। फाल्गुन में कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता,धन,सुख समृद्धि और परिवार के रिश्तों में मधुरता आती है। ऐसे में आइए जानते है फाल्गुन माह में किन चीजों का दान करना चाहिए।
फाल्गुन माह में इन चीजों का करें दान:-
Falgun Month 2024 Daan
गुलाल करें दान
फाल्गुन माह हर्षोल्लास और खुशहाली के लिए जाना जाता है। ऐसे में इसें रंगों का माह भी कहा जाता है। क्योंकि इस माह में पर्यावरण में चारों तरफ हरियाली नजर आती है। माना जाता है कि फाल्गुन माह में गुलाल का दान करना बेहद शुभ होता है। जो लोग इस माह में गुलाल,अबरी और रंगों का दान करते है उनके घर में सुख समृद्धि और बरकत आती है।
मोरपंख का दान
Falgun Month 2024 Daan फाल्गुन माह में भगवान श्रीकृष्ण के तीन रूपों की पूजा की जाती है और यह माह भगवान श्रीकृष्ण को ही समर्पित होता है। हम सभी जानते है कि भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख कितना प्रिय है। ऐसे में फाल्गुन में मोरपंख का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और ​व्यकित के विचारों में और घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बंसी का दान
Falgun Month 2024 Daan सनातन धर्म में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है। इस पूरे माह में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस माह में बंसी का दान करने से व्यक्ति के ग्रह दोष दूर होते है साथ परिवार में हो रहे कलह और मनमुटाव से छुटकारा मिलता है। कार्यो में सफलता मिलती है और रिश्तों में मधुरता आती है।
बेलपत्र का दान
Falgun Month 2024 Daan फाल्गुन माह में बेलपत्र का दान करना बेहद शुभ होता है। दरअसल बेलपत्र भगवान शिव का प्रिय माना जाता है और इस फाल्गुन माह में भक्तों के लिए सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि आती है। ऐसे में इस माह में बेलपत्र का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है और भक्तों पर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। यह भी पढ़ें: Lalita Jayanti 2024: माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाएगी ललिता जयंती, जानें इसका महत्व और कथा
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story