UP के कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मचा हड़कंप, कई लोगों की मौत

Prashant Dixit
Published on: 25 Feb 2024 2:46 PM IST
UP के कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मचा हड़कंप, कई लोगों की मौत
X
UP Kaushambi Blast: कौशाम्बी के भरवारी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। इन घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट रविवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।
अब तक 6 की हो चुकी मौत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पटाखा फैक्ट्री (UP) में 25 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। इसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और फैक्ट्री मालिक शराफत अली आदि को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। वहीं कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़े: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बोले- हरियाणा के गृहमंत्री पर केस दर्ज न हुआ तो बजट सत्र करेंगे ठप
एसपी बृजेश कुमार का बयान
कौशांबी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भरवारी की पटाखा फैक्ट्री (UP) में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं, वहीं कुछ गंभीर हालत में हैं, यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके से काफी बाहर है, इसलिए रिहायशी इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को नुकसान हुआ है।
फैक्ट्री मालिक भी गंभीर घायल
उन्होंने आगे कहा बताया कि जिसकी फैक्ट्री (UP) है उसके पास पटाखा बनाने और बेचने का लाइसेंस था। यह पटाखा फैक्ट्री खलीला बाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली समेत कई लोग झुलसे हैं। एक मृतक शिव नारायण (30) पुत्र भोला नाथ की पहचान हो पाई है। वहीं घायल फैक्ट्री मालिक समेत कई को अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़े: बीजेपी फरवरी के आखिरी दिन 100 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की कर सकती है घोषणा
OTT INDIA खबरों से रखे अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story