EPFO 3.0 लाएगा डिजिटल क्रांति, PF का पैसा भी अब ATM से निकलेगा!

Sunil Sharma
Published on: 29 May 2025 1:00 PM IST
EPFO 3.0 लाएगा डिजिटल क्रांति, PF का पैसा भी अब ATM से निकलेगा!
X
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) अपने नए अवतार EPFO 3.0 के साथ जल्द ही दस्तक देने वाला है और इस बार बदलाव इतने जबरदस्त हैं कि यूजर्स को बैंक जैसी सुविधाएं मिलने वाली हैं। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यह अत्याधुनिक आईटी प्लेटफॉर्म मई से जून 2025 के बीच रोल आउट किया जाएगा।

देश भर में 9 करोड़ से अधिक लोगों को होगा फायदा

इस नए सिस्टम से 9 करोड़ से अधिक EPFO सब्सक्राइबर्स को सीधा फायदा मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि अब PF का पैसा निकालना उतना ही आसान होगा जितना ATM से कैश निकालना। ऑटोमैटिक क्लेम सेटलमेंट, डिजिटल एरर करेक्शन, और पेपरलेस प्रोसेस से अब मैन्युअल झंझटों से छुटकारा मिलेगा।
EPFO

घर बैठे मोबाइल पर OTP के जरिए भर सकेंगे फॉर्म, सरकारी योजनाओं से भी जुड़ेगा PF अकाउंट

यूजर्स घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपने EPF अकाउंट की जानकारी को ऑनलाइन सुधार सकेंगे। लंबा-चौड़ा फॉर्म भरने की जगह अब सिर्फ OTP से बदलाव संभव होगा, जिससे प्रक्रिया तेज और सुरक्षित बनेगी। EPFO अब अन्य सरकारी योजनाएं जैसे अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना को भी जोड़ने की योजना में है, जिससे असंगठित क्षेत्रों के लाखों श्रमिकों को सोशल सिक्योरिटी का व्यापक लाभ मिलेगा।
EPFO Minimum Pension

पूरे भारत में लाखों पेंशनर्स को मिलेगा फायदा, प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकेंगे फ्री इलाज

पेंशनर्स के लिए भी अच्छी खबर है—अब केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS) के तहत किसी भी बैंक की शाखा से पेंशन ली जा सकेगी। साथ ही प्राइवेट कर्मचारियों की पेंशन राशि भी बढ़ाकर 7500 रुपए किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही, ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) भी अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर रहा है। जल्द ही ESIC लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज का फायदा उठा पाएंगे। कुल मिलाकर EPFO 3.0 निश्चित रूप से कर्मचारियों के लिए एक डिजिटल क्रांति साबित होगा!
यह भी पढ़ें:
EPFO का नया नियम, नौकरी बदलने पर अब बिना पुराने एंप्लॉयर की मंजूरी के होगा PF अकाउंट ट्रांसफर​ EPFO ने PF अकाउंट होल्डर के लिए किए ये 5 बड़े बदलाव, पढ़ें पूरी खबर EPFO: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को 7500 रु. पेंशन ? PF पेंशन को लेकर संसदीय समिति की सिफारिश
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story