नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mohini Dey Divorce : कौन हैं मोहिनी डे ? आखिर क्यों ए-आर रहमान के तलाक के बाद तोड़ी अपनी शादी

ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्च में बने हुए हैं।
05:18 PM Nov 20, 2024 IST | Jyoti Patel
ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्च में बने हुए हैं।
Mohini Dey Divorce

Mohini Dey Divorce : ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान लाइमलाइट से दूर रहते हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्च में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शादी के 29 साल बाद बीवी सायरा बानो से अलग होने का फैसला लिया, जिससे उनके फैंस अभी तक सकतें में हैं। इस बारे में ए-आर रहमान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा था कि हमें इस बात की आशा थी कि हम अपने 30 साल तक पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा लगता है कि हर एक चीज का बड़ा ही अनदेखा अंत होता है। इसके अलावा एआर रहमान ने ये भी कहा कि फिलहाल आप लोग हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। आपको बता दें, उनके तलाक की घोषण करने के चाँद घंटों बाद उन्हीं के बैंड की बॉसिस्ट मोहिनी डे ने अपने पति को तलाक दे दिया है। मोहिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकरी दी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

मोहिनी डे ए.आर. रहमान के बैंड की सदस्य हैं। उन्होंने अपने पति, संगीतकार मार्क हार्टसुच से अलग होने फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर के दी है। जिसमें उन्होंने लिखा, "भारी मन से, मैं और मार्क यह घोषणा करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। सबसे पहले, हमारे दोस्तों और परिवार के लिए यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह आपसी समझदारी से लिया गया निर्णय है। हम दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे, लेकिन हम दोनों ने यह महसूस किया कि हमें जीवन में अलग-अलग चीजों की आवश्यकता है, और आपसी सहमति से अलग होना सबसे अच्छा कदम था।"

कौन हैं, मोहिनी डे ?

मोहिनी डे ने इस घोषणा के बाद अपने समर्थकों से निवेदन किया कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और किसी भी तरह की नेगेटिविटी नहीं फैलाएं। आपको बता दें कि, मोहिनी एक बास प्लेयर हैं, जो कोलकाता से हैं। मोहिनी ए.आर. रहमान के साथ 40 से ज्यादा शो कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अगस्त 2023 में अपना डेब्यू एलबम भी रिलीज किया था। आपको बता दें, 19 नवंबर को ए.आर. रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने अपने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का एलान किया। जिसके चंद घंटो बाद मोहिनी ने भी अपने तलाक की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें : AR Rahman Divorce : ए-आर रहमान के तलाक को लेकर उनकी बेटियों ने कही ये बड़ी बात

Tags :
ar rahmanar rahman divorce casear rahman divorce newsar rahman divorce reasonar rahman divorce whyAR Rahman HoneymoonAR Rahman wifeAR Rahman wife namear rahman wife saira banu divorcebassistbassist bassist mohini dey ar rahman divorce whybassist mohini deyMohini Dey DivorceMohini Dey Divorce Newssinger ar rahmansinger ar rahman newsWho Is Mohini Deywhy ar rahman getting divorced

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article