जब रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने लड़कियों की वजह से होली पार्टीज में जाना कर दिया था बंद, जानें पूरा किस्सा

एक बार दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया था उन्होंने और ऋषि कपूर ने एक खास वजह से होली पार्टीज में जाना बंद कर दिया था।

Pooja
Published on: 15 March 2025 1:50 PM IST
जब रणधीर कपूर और ऋषि कपूर ने लड़कियों की वजह से होली पार्टीज में जाना कर दिया था बंद, जानें पूरा किस्सा
X
Randhir Rishi Kapoor Holi parties: कपूर फैमिली हिंदी सिनेमा के पहले परिवारों में से एक है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी ने सिनेमा में काफी योगदान दिया है। खैर, कपूर परिवार के फैमिली फंक्शन भी देखने लायक होते हैं। उनके हर समारोह में सितारों का मेला देखने को मिलता था, क्योंकि पूरा परिवार ही स्टार है। एक बार दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने खुलासा किया था कि उन्होंने और उनके भाई ऋषि कपूर ने होली की पार्टियों में जाना बंद कर दिया था। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो सीजन 2' के दौरान, रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा के साथ शो में शामिल हुए थे। इस दौरान, उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्हें लड़कियों से भरी होली की पार्टियों में जाना बहुत पंसद था। वहीं, जब कपिल ने पूछा कि कौन सा स्टार होली पार्टियों के दौरान गाना-बजाना और नाचना पसंद करता था, तो इस पर अभिनेता ने पुरानी यादें ताजा की थीं।

जब रणधीर ने होली पार्टी में न जाने की बताई थी वजह

इस पर जवाब देते हुए रणधीर ने कहा था, "हमारी होली की पार्टियों में राज कपूर साहब, शमी अंकल, शशि अंकल, सितारा देवी जी आती थीं। थोड़ा पारंपरिक किस्म का माहौल रहता था। फिर जब से ये रंग आ गया, जमाने बदल गए, शक्लें बदल गई लोगों की... कोई पहचाने नहीं जाते थे। नई पीढ़ी की जितनी लड़कियां थीं, सबने आना बंद कर दिया था। तो जब लड़कियों ने आना बंद कर दिया, मुझे और ऋषि को भी अच्छा नहीं लगता था। मजा नहीं आता था।'' रणधीर ने यह भी बताया कि एक समय था, जब लोग एक-दूसरे को चिढ़ाते थे और फिर किसी को पहचानते भी नहीं थे। फिर लड़कियों ने पार्टियों में आना बंद कर दिया, क्योंकि उनके नाखून और बाल ख़राब हो जाते थे। यही वजह थी कि ऋषि और रणधीर ने होली पार्टियों में जाना बंद कर दिया, क्योंकि पार्टियों में महिलाओं का आना बंद हो गया था।

रणधीर कपूर के बारे में

रणधीर भी एक दिग्गज अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने 'हाथ की सफाई' (1974), 'चाचा भतीजा' (1977), 'रामपुर का लक्ष्मण' (1972), 'जवानी दीवानी' (1972), 'कल आज और हमराही' (1974), 'राम भरोसे' (1977), 'मामा भांजा' (1977), 'बीवी-ओ-बीवी' (1981) जैसी कई हिट फिल्में की थीं। हालांकि, उन्हें कभी वो मुकाम हासिल नहीं हो सका, जो उनके भाई ऋषि कपूर को मिला। यह भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story