स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद होली न खेलने के लिए हुए ट्रोल, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद को होली न खेलने के लिए ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई। आइए आपको बताते हैं।

Pooja
Published on: 15 March 2025 6:30 PM IST
स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद होली न खेलने के लिए हुए ट्रोल, एक्ट्रेस ने लगाई लताड़
X
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को 'समाजवादी पार्टी' के नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से कोर्ट मैरिज की थी। उनकी शादी की तस्वीरें देख हर कोई हैरान था। हालांकि, जहां एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए खुश थे, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया था। इस समय भले ही स्वरा अपने पति और बेटी के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं, लेकिन समय-समय पर उन्हें ऑननलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ ही जाता है।

स्वरा के पति फहाद होली न खेलने के लिए हुए ट्रोल

ऐसा ही एक बार फिर हुआ। दरअसल, होली के पावन पर्व के मौके पर स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टा हैंडल से फैमिली फोटो शेयर की थी, जिसमें स्वरा और उनकी बेटी रंगों से सराबोर नजर आ रही थीं। तस्वीर में स्वरा, उनके पति फहाद अहमद और उनकी प्यारी बेटी राबिया त्योहार की आनंद लेते दिख रहे थे। जहां स्वरा और राबिया के चेहरे होली के रंगों से रंगे थे, वहीं फहाद के चेहरे पर कोई रंग नहीं था। उन्हें देखकर लग रहा था कि शायद उन्होंने रमजान की वजह से होली नहीं थी।
हालांकि, जैसे ही स्वरा ने ये तस्वीरें शेयर कीं, वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कपल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इनमें से कुछ ने फहाद के रंगों से न खेलने के पीछे का कारण पूछा। एक कमेंट में लिखा था, "आपके पति ने रंग क्यों नहीं लगाए?" जबकि दूसरे ने लिखा था, “स्वरा आपके पति का रंग न खेलना बहुत कुछ कहता है”। अपने पति को सोशल मीडिया पर ट्रोल होते देख स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए लताड़ लगाई। स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर होली की तस्वीरें फिर से पोस्ट कीं, साथ में एक मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, "हैप्पी होली! एक छोटी सी याद: लोगों को खेलने के लिए मजबूर किए बिना हमारे त्योहार मनाना और खुशियां बांटना संभव है।"

स्वरा का वर्क फ्रंट और पर्सनल लाइफ

बता दें कि स्वरा ने फरवरी 2023 में राजनेता फहाद अहमद से शादी की थी। उन्होंने उसी साल सितंबर में अपनी बेटी राबिया का वेलकम किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) में जाने से पहले फहाद समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। वहीं, स्वरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें लास्ट टाइम 2022 की फ़िल्मों 'जहां चार यार' और 'मीमांसा' में देखा गया था। वह अगली बार 'मिसेज़ फलानी' में नज़र आएंगी, जिसकी रिलीज़ डेट अभी तय नहीं हुई है।
Pooja

Pooja

Next Story