राधिका मदान ने प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- 'बस थोड़ी आईब्रो ऊपर की है...'

हाल ही में, एक्ट्रेस राधिका मदान ने प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Pooja
Published on: 15 April 2025 3:07 PM IST
राधिका मदान ने प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बस थोड़ी आईब्रो ऊपर की है...
X
Radhika Madan plastic surgery: बॉलीवुड में पिछले काफी समय से प्लास्टिक सर्जरी का मुद्दा छाया हुआ है। कई एक्ट्रेसेस की तरह अब राधिका मदान भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो अपने बदले लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, हाल ही मे एक Instagram यूजर ने उनका AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इस दावे के बाद, राधिका मदान ने प्लास्टिक सर्जरीकी अटकलों को बंद करते हुए करारा जवाब दिया।

राधिका मदान की प्लास्टिक सर्जरी की अफ़वाहें

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि 'अंग्रेज़ी मीडियम' की एक्ट्रेस ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हैं। वायरल वीडियो के साथ एक नोट भी था, जिसमें लिखा था, "कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो की इशानी याद है? इतने सारे कॉस्मेटिक वर्क्स के बाद अब राधिका मदान पहचान में नहीं आतीं।" राधिका की तुलना मौनी रॉय से की गई, जिनका नाम भी प्लास्टिक सर्जरी से जोड़ा जाता रहा है। वायरल वीडियो पोस्ट के कैप्शन में कहा गया था कि राधिका के लुक से पता चलता है कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय से सुझाव लिए हैं।

राधिका मदान ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर दिया जवाब

प्लास्टिक सर्जरी के दावे के बाद, राधिका मदान ने सभी दावों को खारिज कर दिया और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा का करारा जवाब दिया। कमेंट सेक्शन में जाकर उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया, जिसे इस तरह पढ़ा जा सकता है: “बस इतने ही आइब्रो ऊपर किए हैं AI यूज करके? और करलो यार..ये तो फिर भी नेचुरल लग रहा है।”

राधिका मदान की उपलब्धियां

एक्टिंग में करियर बनाने से पहले राधिका नई दिल्ली में एक डांस टीचर थीं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'पटाखा' से डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में भी काम किया था। वह 'शिद्दत', 'मर्द को दर्द नहीं होता' और 'सरफिरा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'जिगरा' में भी कैमियो किया था। राधिका ने डेली सोप 'मेरी आशिकी तुम से ही' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story