Mahavatar Narsimha OTT Release: एनिमेटेड हिट महावतार नरसिम्हा ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें
Mahavatar Narsimha OTT Release: जो लोग निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड पौराणिक महाकाव्य महावतार नरसिम्हा सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे उनके लिए एक अच्छी खबर है। यह एनिमेटेड फिल्म (Mahavatar Narsimha OTT Release) आज ओटीटी पर रिलीज़ हो गयी है। अब आप इस एनीमेशन फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म का प्रीमियर आज, 19 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे नेटफ्लिक्स पर हो गया।
Narsimha ki dahaad se puri duniya kaanp uthegi 💥
Watch Mahavatar Narsimha, out now, in Hindi, Telugu, Kannada, and Tamil, on Netflix.#MahavatarNarsimhaOnNetflix pic.twitter.com/Bj1FGsJah1
— Netflix India (@NetflixIndia) September 19, 2025
नेटफ्लिक्स इंडिया ने की घोषणा
गुरुवार को, नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने एक नए पोस्ट में फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "इस शेर की दहाड़ किसी भी साम्राज्य को तहस-नहस कर सकती है 🦁💥 महावतार नरसिम्हा देखिए, 19 सितंबर, दोपहर 12:30 बजे, नेटफ्लिक्स पर।"
जानें महावतार नरसिंह के बारे में
महावतार नरसिंह (Mahavatar Narsimha OTT Release) सिनेमाघरों में जब आई तो लोगों को इससे बहुत उम्मीद नहीं थी। बाद में यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ती चली गई। महावतार नरसिंह ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रह्लाद की कथा और महावतार नरसिंह के उत्थान पर आधारित है। क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित, यह फिल्म न केवल अपने दम पर सफल रही, बल्कि भगवान विष्णु के दस अवतारों से प्रेरित एक सुनियोजित सिनेमाई ब्रह्मांड की पहली किस्त भी है।
Watch Mahavatar Narsimha, out now, on Netflix.#MahavatarNarsimhaOnNetflix pic.twitter.com/JS46QjjxuU
— Netflix India (@NetflixIndia) September 19, 2025
फिल्म सात भागों में होगी रिलीज़
क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं है, बल्कि भगवान विष्णु के दस अवतारों से प्रेरित एक नियोजित सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है।
यह फिल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात-भागों वाले महावतार सिनेमाई ब्रह्मांड की पहली फिल्म है। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और प्रह्लाद की कथा पर आधारित है। फ्रैंचाइज़ में आगामी शीर्षकों में महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार धावकादेश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), और महावतार कल्कि (2035-2037) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Zubeen Garg Death: मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का हुआ निधन, बॉलीवुड जगत में शोक की लहर
.
