Kiss Day 2025: उदित नारायण से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इन विवादित किस के कारण मच गया था बवाल

हाल ही में उदित नारायण अपने शो के दौरान एक फैन को किस करने के मामले में विवाद में फंस गए थे

Jyoti Patel
Published on: 13 Feb 2025 2:26 PM IST
Kiss Day 2025: उदित नारायण से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इन विवादित किस के कारण मच गया था बवाल
X
Kiss Day 2025: हाल ही में उदित नारायण अपने शो के दौरान एक फैन को किस करने के मामले में विवाद में फंस गए थे। जिसके कारण सोशल मीडिया पर पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। उदित नारायण ही नहीं इसके अलावा बॉलीवुड में कई ऐसे किस्से हुए जिनको लेकर काफी विवाद हो गया। इनमे कई एक्ट्रेस के नाम भी शामिल है। आइये जानते हैं, इन विवादित किस के मामलों के बारे में,

मीका सिंह

बॉलीवुड में ऐसे कई मामले सामने आये, जिनके कारण काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। मीका सिंह और राखी सावंत के बीच का चौंकाने वाला किसिंग सीन तो सभी को याद ही होगा। मीका ने अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान राखी सावंत को पकड़कर किस कर लिया था। राखी ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी कानूनी मुसीबत में तब फंस गईं जब 2007 में राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने उनके गालों पर चुंबन लिया। उन पर कथित 'अश्लील कृत्य' पर आपत्ति न जताने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर काफी दिनों तक चर्चा बनी रही थी।

बिपासा बसु

बिपाशा बसु तब सुर्खियों में आई थीं जब 2007 में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। बाद में उन्होंने लिंक-अप अफवाहों से इनकार कर दिया। लेकिन इन ख़बरों ने चारों और सनसनी मचा दी।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या को कभी कपल कहा जाता था। वे 2007 में ईडन गार्डन्स में एक मैच देखने गए थे और उसी दौरान उनका किस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

पूजा भट्ट महेश भट्ट

पूजा भट्ट और महेश भट्ट उस समय विवादों में घिर गए थे जब, एक मैगज़ीन कवर शूट में उन्हें होंठों पर किस करते हुए दिखाया गया था, जिसने भी बड़ा विवाद खड़ा किया था। इसने कई लोगों को चौंका दिया था।

करीना कपूर और शाहिद कपूर

जिस समय शाहिद कपूर और करीना कपूर का किस करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया था। यह उस समय का था जब वे डेटिंग कर रहे थे। इसने कई लोगों को चौंका दिया था। ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story