दो बार तलाकशुदा करणवीर मेहरा ने रूमर्ड GF चुम दरांग संग मनाई होली, वायरल हुई फोटो

हाल ही में, 'बिग बॉस' फेम रूमर्ड कपल करणवीर मेहरा और चुम दरांग के होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Pooja
Published on: 15 March 2025 3:41 PM IST
दो बार तलाकशुदा करणवीर मेहरा ने रूमर्ड GF चुम दरांग संग मनाई होली, वायरल हुई फोटो
X
Karanveer Mehra-Chum Darang: पॉपुलर टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसके वह विनर भी रहे। शो में करणवीर को काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा करणवीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए रहे, जो दो बार शादी कर चुके हैं। खबरें हैं कि अब वह तीसरी बार प्यार में पड़ चुके हैं और उनकी लेडी लव और कोई नहीं, बल्कि बिग बॉस की उनकी को-कंटेस्टेंट चुम दरांग हैं। शो के दौरान उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था।

करणवीर और चुम दरांग कर रहे हैं डेटिंग?

अफवाहों की मानें, तो चुम और करणवीर दोनों 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद भी कॉन्टैक्ट में बने हुए हैं। इतना ही नहीं, वे दोनों एक-दूजे को डेट भी कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में दोनों को होली का जश्न मनाते हुए भी देखा गया, जहां उनकी बॉन्डिंग ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आए। बता दें कि करणवीर ने यह शो में ही साफ कर दिया था कि वह चुम को पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

करणवीर मेहरा 2 बार कर चुके हैं शादी

करणवीर के बारे में बात करें, तो वह पहले से ही दो बार शादी कर चुके हैं। हालांकि, दोनों बार करणवीर का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और उन्होंने तलाक ले लिया। करणवीर ने पहली शादी अपनी स्कूल की दोस्त देविका से की थी। दोनों ने 2009 में शादी रचाई थी। हालांकि, करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद दोनों 2018 में अलग हो गए थे। इसके बाद, उन्हें टीवी एक्ट्रेस निधि सेठ में दूसरा प्यार मिला। 2021 में दोनों ने शादी की थी, लेकिन 2 साल बाद ही दोनों के अलगाव की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। साल 2023 में वे अलग हो गए थे।

क्या करणवीर मेहरा कर रहे हैं तीसरी शादी की तैयारी?

जब से करणवीर और चुम दरांग के अफेयर की अफवाहें सामने आई हैं, तब से हर कोई उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगा रहा है। फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। हालांकि, चुम उम्र में करणवीर से काफी छोटी हैं, लेकिन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। तो, अब देखना होगा कि उनका रिश्ता कहां तक पहुंचता है। ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story