'घूसखोर पंडत' का टाइटल विवाद अब होगा खत्म..! जानें सुप्रीम कोर्ट में फिल्ममेकर ने क्या कहा..?
Ghooskhor Pandat Row: इस महीने की शुरुआत से एक फिल्म के टाइटल को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। फिल्म के नाम को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि लोग सड़कों पर उतर आए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
Ghooskhor Pandat Row: इस महीने की शुरुआत से एक फिल्म के टाइटल को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। फिल्म के नाम को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि लोग सड़कों पर उतर आए और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर को टाइटल को लेकर फटकार लगाई। अब सुप्रीम कोर्ट में फिल्ममेकर ने इस टाइटल के नाम को बदलने कि बात स्वीकार कर ली है। बता दें यह मामला फिल्म 'घूसखोर पंडत' से जुड़ा हुआ है। अब इसके फिल्ममेकर नीरज पांडे ने टाइटल वापस लेने की बात को स्वीकार कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लिया गंभीर
बता दें देशभर में बीते कुछ सालों में कई फिल्मों को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। हाल ही में फिल्म 'घूसखोर पंडत' का एलान भी टीजर रिलीज करके किया गया। तो इसके टाइटल को लेकर देशभर में बवाल मच गया। इसके बाद जब मामला कोर्ट पहुंचा तो फिर सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई थी, कि आप ऐसा टाइटल इस्तेमाल करके समाज के एक हिस्से को क्यों बदनाम कर रहे हैं। जब तक आप हमें बदला हुआ टाइटल नहीं बताते, हम आपको फिल्म रिलीज नहीं करने देंगे।
टाइटल विवाद अब होगा खत्म..?
बता दें इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए फिल्ममेकर को फटकार लगाते हुए टाइटल बदलने का आदेश दिया। गुरुवार को फिल्ममेकर नीरज पांडे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 'घुसखोर पंडत' का टाइटल और पब्लिसिटी मटीरियल वापस ले लिया है, नया टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। अब टाइटल बदलने के बाद उम्मीद की जा है कि अब यह मामला शांत हो जाएगा।


