Bhojpuri Actress Getting Death Threats : सलमान-शाहरुख के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री पर मड़राया खतरा, इस एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

अब लोगों ने भोजपुरी सिनेमा के सितारों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया है

Jyoti Patel
Published on: 13 Nov 2024 1:40 PM IST
Bhojpuri Actress Getting Death Threats : सलमान-शाहरुख के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री पर मड़राया खतरा, इस एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी
X
Bhojpuri Actress Getting Death Threats : पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थी। जिसको लेकर उनकी सुरक्षा भी बधाई गई थी। इतना ही नहीं उनके घर पर भी कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी। इतना ही नहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ये धमकियाँ और बढ़ने लगी। बाबा सिद्द्की की मौत ने सारे बॉलीवुड को सकतें में दाल दिया। पहले सलमान खान फिर शाहरुख खान इतना ही नहीं जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को भी धमकी भरे मैसेज मिलने लग गए, हाल ये हो गया है कि अब लोगों ने भोजपुरी सिनेमा के सितारों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया है हाल ही में भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हसीना को भी अब जान से मारने की धमकी मिली है। ये कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह है।

फोन पर मिली धमकी

आपको बता दें, अक्षरा सिंह को 11 नवंबर 2024 की रात लगातार फोन आए ,ये कॉल 2 मिनट के भीतर किए गए थे। जानकारी के अनुसार कॉल पर बात करने वाले ने अक्षरा सिंह को धमकाया और फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपए की डिमंड की थी। धमकी देने वाले ने अक्षरा सिंह को काफी गालियां भी दी हैं। इस शख्स ने अक्षरा को धमकी दी कि अगर 2 दिनों के अंदर रुपयों का इंतजाम नहीं हुआ तो अक्षरा सिंह को जान से मार दिया जाएगा।

फैंस में मची खलबली

इस खबर से अक्षरा सिंह के फैंस के बीच खलबली मच गई है। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही अक्षरा सिंह ने बिना देर किए पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने इस दौरान पुलिस को बताया है कि उनको2 अलग अलग नंबरों से फोन आया था। फिलहाल पुलिस बिना किसी देर के मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी तरफ अक्षरा सिंह के परिवार को भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लग गई है। फैंस अक्षरा सिंह को नसीहत दे रहे हैं कि वो फिलहाल अपने घर से बाहर न निकलें, बता दें बीते कुछ समय से अक्षरा सिंह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं /अक्षरा सिंह न हाल ही में अपने परिवार के साथ छठ पूजा का जश्न मनाया था। जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। ये भी पढ़ें : Ajay Devgan Pranks : अजय देवगन का मजाक पड़ा को- स्टार्स को भारी टूट गए बसे-बसाए घर, जाने क्या था पूरा मामला
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story