Anurag Kashyap Movie: लस्ट स्टोरीज़ से लेकर बॉम्बे वेलवेट तक ओटीटी पर देखें अनुराग कश्यप की ये फिल्में

अनुराग कश्यप के मुंबई छोड़ने की खबर से चारों और सनसनी मच गई है। उनके इस फैसले को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

Jyoti Patel
Published on: 6 March 2025 3:30 PM IST
Anurag Kashyap Movie: लस्ट स्टोरीज़ से लेकर बॉम्बे वेलवेट तक ओटीटी पर देखें अनुराग कश्यप की ये फिल्में
X

Anurag Kashyap Movie: अनुराग कश्यप के मुंबई छोड़ने की खबर से चारों और सनसनी मच गई है। उनके इस फैसले को लेकर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों पहले अनुराग ने एक इंटरव्यू में मुबई छोड़ने के बारे में बात की थी। लेकिन इस बात का किसी को कोई अंदाज़ा नहीं था, कि वे अपने इस फैसले को लेकर कितने सीरियस थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में, अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने बताया की उन्होंने मुंबई छोड़ दी है और साउथ के किसी शहर में शिफ्ट हो गए हैं। हालाँकि उन्होंने शहर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट्स की माने तो अनुराग बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं। अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को बहुत सी शानदार फिल्में दी हैं, जिन्हे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकतें हैं।

लस्ट स्टोरीज 

लस्ट स्ट्रोरीज एक वेब सीरीज है, जो आप नेटफ्लिक्स पर देख सकतें हैं। यह सीरीज चार अलग-अलग कहानियों पर केंद्रित है, जो भारतीय महिलाओं के दृष्टिकोण से आधुनिक रिश्तों को दर्शनी हैं। जिनमे वैवाहिक जीवन में आने वाली मुश्किलें शामिल हैं। सीरीज कि चारों कहानी एक दूसरे से अलग है, और अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित हैं।

बॉम्बे वेलवेट 

फिल्म बॉम्बे वेलवेट को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकतें हैं। यह फिल्म एक आम आदमी जॉनी की कहानी है, जो रोजी की प्रेमिका को पाने के लिए पैसे कमाने और फेमस होने की कोशिश करने में लगा है। जिसके कारण वो अपराध की दुनिया में कदम रखता है, जिसके बाद उसके जीवन में कई तरह की कठनाईयां और परेशानियां आने लगती हैं।

रमन राघव 2.0

आप यह फिल्म ज़ी५ पर देख सकतें हैं। इस फिल्म की कहानी रमन्ना नामक एक परेशान सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लगातार कानून से बचता रहता है। हालाँकि, जब उसे अपने केस के जाँच अधिकारी राघवन में एक हमसफ़र मिलता है, तो वह उसे यह समझाने की कोशिश करता है कि वे दोनों कितने समान हैं।

मुक्काबाज़

जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध यह फिल्म एक श्रवण नामक महत्वाकांक्षी बॉक्सर पर आधारित है, जो बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रमुख भगवान दास मिश्रा में अपना दुश्मन पाता है। इसके बाद, भगवान की भतीजी सुनैना के प्यार में पड़ने के बाद चीजें बदतर हो जाती हैं। इस तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और दिलचस्प मोड़ लेती है।
ये भी पढ़ें :
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story