नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Anil Kapoor Birthday Special: परिवार के साथ इस अभिनेता के गैराज में रहते थे अनिल कपूर, फिर ऐसे बदली किस्मत

Anil Kapoor Birthday Special: नायक से लेकर नो एंट्री तक अपने अभिनय से लोगों का दिल ​जीतने वाले अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। मिस्टर इंडिया को हिंदी सिनेमा में सबसे फीट और यंग अभिनेताओं में से...
11:41 AM Dec 24, 2023 IST | Juhi Jha
Anil Kapoor Birthday Special: नायक से लेकर नो एंट्री तक अपने अभिनय से लोगों का दिल ​जीतने वाले अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। मिस्टर इंडिया को हिंदी सिनेमा में सबसे फीट और यंग अभिनेताओं में से...

Anil Kapoor Birthday Special: नायक से लेकर नो एंट्री तक अपने अभिनय से लोगों का दिल ​जीतने वाले अनिल कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। मिस्टर इंडिया को हिंदी सिनेमा में सबसे फीट और यंग अभिनेताओं में से एक गिना जाता है। अनिल कपूर का जन्म 24 दिंसबर 1956 को हुआ था। बॉलीवुड में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है लेकिन सफलता के इन ऊंचाइयों पर पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। इस सफलता को पाने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ ऐसी बातों के बारें में बताने जा रहे है जिनके बारें में आपने शायद ही सुना होगा। तो आइए जानते है अनिल कपूर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से:—

जब राजकपूर के गैराज गुजारे दिन:-

खबरों की माने तो जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही  नहीं थी। पैसों की तंगी की वजह से ही शुरूआती दौर में वह राज कपूर के गैराज में अपने परिवार के साथ रहा करते थे। बता दें कि उस समय राज कपूर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता थे। यह बात काफी कम लोग जानते है कि अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर और राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर दोनों कजिन भाई थे। लेकिन कुछ समय बाद ही अनिल कपूर ने एक नए इलाके में किराए का कमरा ले लिया और काफी समय तक वह अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहते थे। एक समय तक वह स्पॉटबॉय के रूप में भी काम करते थे।

करियर का शुरूआती दौर:-

अनिल कपूर ने फिल्म की दुनिया में साल 1979 में कदम रखा। उन्होंने डायरेक्टर उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे से अपने करियर की शुरूआत की। जिसमें उन्होंने एक सहायक की भूमिका मिली थी। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। तेलुगू फिल्मों में उन्होंने 1980 में  'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया था। 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' में लीड रोल मिला। इस फिल्म के बाद से उन्हें अपने जीवन में कभी पीछे देखने की जरूरत नहीं पड़ी।

दिलचस्प है अनिल कपूर की लव स्टोरी:-

अनिल कपूर ने सुनीता कपूर से 19 मई 1984 में शादी की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि पहली बार एक दोस्त ने सुनीता के नंबर दिए थे ताकि उनके साथ प्रेंक कॉल किया जा सके। कॉल पर ही उन्होंने पहली बार सुनीता की आवाज सुनी और आवाज सुनते ही उन्हें सुनीता से प्यार हो गया। इसके बाद एक पार्टी में उनकी मुलाकात सुनीता से हुई। सुनीता उस समय मॉडलिंग किया करती थी।  दोनों के बीच में प्यार हुआ और इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। उनके करियर के शुरूआती दौर में सुनीता ही सारे खर्चे उठाती थी। 10 साल डेट करने के बाद दोनों 1984 में शादी के बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़े :  City of jinn Bahla:यह है ‘जिन्नों का शहर’, मशहूर है कई जादूई कहानियां

OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट

OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।

Tags :
Anil KapoorAnil Kapoor Love StoryBirthday specialBirthday Special StoryBollywoodBollywood Actor Anil Kapoorbollywood newsBollywood Specialentertainment newsEntertainmentnewsinhindiott hindiott hindi newsOTT IndiaRaj Kapoorअनिल कपूरअनिल कपूर लव स्टोरीजन्मदिन विशेषजन्मदिन विशेष स्टोरीबॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूरबॉलीवुड खबरबॉलीवुड विशेषराज कपूर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article