Allu Arjun Bail: सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत मिलने के बाद भी जेल में बीतानी पड़ी रात

अल्लू अर्जुन आज सुबह 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकले के बाद उन्होंने अपने फैंस का प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया।

Shiwani Singh
Published on: 14 Dec 2024 10:11 AM IST
Allu Arjun Bail: सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत मिलने के बाद भी जेल में बीतानी पड़ी रात
X
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) आज सुबह 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेस से रिहा ( allu arjun released) होने के बाद वह जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। यहां कुछ देर समय बीताने के बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्हे लेने पिता अल्लू अरविंद और ससुर चंद्रशेखर रेड्डी जेल के बाहर पहुंचे थे।

जमान के बाद भी जेल में बीतानी पड़ी रात

'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हादसें में एक महिला की मौत मामले में बीते शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस ने एक्टर अल्लू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें पुलिस ने निचली अदालत में पेश किया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन देर शाम उन्हें हाईकोर्ट से 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत मिल (allu arjun bail) गई। हालांकि कागजी कार्रवाई की वजह से देरी के चलते एक्टर को जेल में ही रात बीतानी पड़ी। [caption id="attachment_66841" align="alignnone" width="1200"]
Allu Arjun Released today Morning
Allu Arjun Released today Morning[/caption]

शनिवार सुबह 7 बजे हुई रिहाई

शनिवार को सुबह 7 बजे के करीब उन्हें जेल से रिहा किया गया। एक्टर को लेने के लिए जेल के बाहर उनके पिता और ससुर मौजूद थे। यहां से अल्लू अर्जुन (allu arjun news) कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके फैंस की भी भारी भीड़ नजर आई। रास्ते पर उनकी गाड़ी के काफीले को जाते हुए देखा गया।

जेल से रिहा होने के बाद क्या बोल अल्लू अर्जुन

जेल से रिहा होने के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है। स्क्रीनिंग के दौरान जो कुछ भी हुआ उसके लिए सॉरी, मैं कानून में यकीन रखता हूं, जो दुर्घटना हुई वह अनजाने में हुई थी। अल्लू ने मृत महिला के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अगर लॉ इस केस को देख रहा है, तो मैं बीच में टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने अपने प्रशंसकों को प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आज यहां आप लोगों के सपोर्ट की वजह से हूं। मैं पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।

लेखक चिन्नी कृष्णा ने सरकार और पुलिस पर लगाए आरोप

अभिनेता अल्लू अर्जुन (allu arjun news update) की गिरफ्तारी पर लेखक चिन्नी कृष्णा ने राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "यह सरकार और पुलिस द्वारा गढ़ा गया मामला है।"
बता दें कि अल्लू अर्जन की सुरक्षा को देखते हुए रिहाई से पहले उनके घर और गीता आर्ट्स के बाहर भारी पुलिस बल तैनात की गई।

वकीन ने क्या कहा

अल्लू अर्जुन की रिहाई में देरी पर उनके वकील अशोक रेड्डी ने हैदराबाद जेल अधिकारियों की आलोचना की है। वकील ने कहा कि एक्टर को तेलंगाना हाईकोर्ट की ओर से बेल मिल गई थी। हाईकोर्ट की ऑर्डर कॉपी में साफ लिखा है कि जेल अधिकारी को अल्लू अर्जुन को रिहा करना है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें रात भर जेल में रखा गया। इसके खिलाफ वे लीगल एक्शन लेंगे।

क्यों गिरफ्तार हुए थे अल्लू अर्जुन?

दरअसल, यह 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2: द रूल' फिल्म का संध्या थिएटर (sandhya theatre) में प्रीमियर हुआ था। इस दौरान अल्लू अर्जुन और उनकी सह-कलाकार रश्मिका मंदाना भी वहां पहूंचे थे। इस बात की जैसे ही खबर वहां मौजूद लोगों को लेगी तो अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई की, वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान रेवती नाम की एक महिला की दुखत मौत हो गई। मृतक महिला के पति द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, जब अर्जुन की सुरक्षा टीम ने अभिनेता की ओर बढ़ती भीड़ को पीछे धकेला उसी दौरान उनकी पत्नी रेवती गिर गईं और सांस नहीं ले पाईं। इस दौरान रेवती की मौत हो गई और उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार (allu arjun arrested) कर लिया था। जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि देर शाम उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story